फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामंथा अक्किनेनी ने सफेद साड़ी और एलिगेंट लुक से लूट लिया फैंस का दिल, यूं हीं नहीं हैं नेशनल क्रश

Tue, 16 Mar 2021 09:04 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Samantha Akkineni - फोटो : Twitter
साउथ की एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। इसीलिए उन्हें नेशनल क्रश का तमगा हासिल है। साउथ के साथ हिंदी फिल्मों के दर्शकों के दिलों में एंट्री मार रहीं सामंथा की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमे वो सफेद साड़ी में काफी ज्यादा खूबसूरत दिख रही हैं। वहीं उनका ये लुक उनके चाहने वालों को जमकर पसंद आ रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
samantha akkineni - फोटो : instagram
इवेंट में शामिल होने के लिए सामंथा सफेद रंग की साड़ी में रेडी थी। जिसकी सारी लाइमलाइट उनके ब्लाउज ने लूटी। हॉल्टर नेक और हाफ स्लीव के ब्लाउज को सामंथा ने सिंपल सी साड़ी के साथ मैच किया था। वहीं इस ब्लाउज के स्लीव पर मोतियों की डिटेलिंग की गई थी। जो इसे बेहद खूबसूरत बना रही थी। 
विज्ञापन

3 of 5
samantha akkineni - फोटो : instagram fan page
वहीं दूसरी तरफ ऑर्गेंजा सिल्क की बूटियों की डिजाइन वाली साड़ी एलिगेंट लग रही थी। सामंथा ने अपने इस देसी लुक को सफेद फूलों के गजरे के साथ ट्रेडिशनल लुक दिया था। जबकि बात करें मेकअप की तो ड्यूई मेकअप के साथ न्यूड शेड पिंक लिपस्टिक और ईयररिंग्स इस पूरे लुक को कंप्लीट कर रही थी। 

4 of 5
samantha akkineni - फोटो : instagram
वैसे ये पहला मौका नहीं है जब सामंथा का स्टाइल सेंस हर किसी को पसंद आ रहा है। एयरपोर्ट से लेकर हर मौके पर वो कंफर्ट, स्टाइलिश अंदाज में दिखती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
samantha akkineni - फोटो : instagram
बता दें कि सामंथा साउथ की फिल्मों के साथ ही हिंदी वेब सीरीज में द फैमिली मैन 2 में नजर आ चुकी हैं। जिसमे मनोज बाजपेयी जैसे कलाकारों ने काम किया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें