फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृति सेनन ट्रेडिशनल लुक में ढाती हैं कहर, एथिनिक कपड़ों के साथ अक्सर लगाती हैं ग्लैमर का तड़का

Mon, 22 Jun 2020 04:23 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : instagram
कृति सेनन बेहद खूबसूरत हैं और फिल्मों में अक्सर ही साधारण लड़की के रोल में नजर आती हैं। लेकिन असल जिंदगी में उनका लुक काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस होता है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बेहद भावुक पोस्ट कर चर्चा में आईं कृति इंस्टाग्राम पर अक्सर ही तस्वीरें साझा करती रहती हैं। जिसमें उनके एथिनिक लुक भी दिखते हैं। एथिनिक और स्टाइलिश के कांबिनेश वाले इन लुक्स को देख आप भी कृति के फैन हो जाएंगे। आगे की स्लाइड में देखें खूबसूरत तस्वीरें।


 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : instagram
गुलाबी रंग की इस सिल्क की साड़ी में तैयार कृति बेहद खूबसूरत लग रही हैं। कृति ने इस साड़ी को ग्लैमरस लुक देने के लिए ट्यूब ब्लाउज को कैरी किया है। तो अगर आप संगीत सेरेमनी के लिए किसी शानदार लुक की तलाश में हैं तो ये बिल्कुल ही परफेक्ट है।


 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : instagram
अनीता डोंगरे के डिजाइन किए इस खूबसूरत अनारकली पीले रंग के प्रिटेंड सूट में कृति बेहद खूबसूरत लुक में नजर आ रही हैं। बात करें मेकअप की तो लूज मेसी पोनी टेल और स्टेटमेंट ईयररिंग्स के साथ कृति ने डार्क लिप्स से इस लुक को पूरा किया है। जो एथिनिक लुक के लिए परफेक्ट फैशन इंस्पिरेशन है।


 

4 of 6
- फोटो : instagram
वहीं इस पीली साड़ी में कृति ने ब्लाउज के साथ एक्सपेरिमेंट किया है। स्टेटमेंट ग्रीन नेकपीस और बीच वेव हेयर स्टाइल के साथ उन्होने लुक को पूरा किया है। 


 
विज्ञापन

5 of 6
kriti - फोटो : instagram
रात की पार्टी में बिल्कुल हटके लुक चाहती हैं जिससे सबकी निगाहें बस आप पर रहे तो कृति का ये ब्लैक अनारकली कुर्ता शानदार है। साथ में रेट्रो मेकअप के जरिए कृति ने इस लुक को पूरा किया है। जो किसी भी लड़की के लिए ड्रीम आउटफिट बन सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कृति सेनन - फोटो : insatgram
वहीं इस बीज रंग की शिमरी साड़ी में कृति कहर ढाती दिख रही हैं। स्टेटमेंट ईयररिंग्स, बैकलेस ब्लाउज और बालों में गजरा लगाएं कृति ने इस लुक से हर किसी को प्यार हो गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें