'बाहुबली' फिल्म के भल्लालदेव यानी राणा दग्गुबाती ने पिछले दिनों लॉकडाउन में रोका सेरेमनी के जरिए अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। जिसमें उनकी मंगेतर मिहिका बजाज पीले और गुलाबी रंग की साड़ी में नजर आईं थी। 21 मई को हुई इस समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई थी। अब कहा जा रहा है कि 8 अगस्त को दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जिसकी तैयारियां काफी जोरों शोरों से हो रही है। राणा दग्गुबाती की शादी इस साल के काफी फेमस इवेंट्स में से एक होगी। शादी की तैयारियों के बीच प्री वेडिंग फेस्टिवल आयोजित किया गया था। जिसमें मिहिका बजाज ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं।