फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kriti Sanon: इतने बोल्ड ब्लाउज संग लहंगा पहने कृति सेनन की तस्वीरें आईं सामने, कार्तिक आर्यन संग दे रहीं पोज

Sun, 29 May 2022 03:47 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
kriti sanon, kartik aryan - फोटो : instagram
कृति सेनन अपने स्टाइलिश लुक और फैशन सेंस की वजह से हर किसी की तारीफ बटोरती हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर सामने आई है। जिसमे वो काले रंग के खूबसूरत लहंगे में रेडी हैं। प्रोड्यूसर दिनेश विजन की बहन के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल बॉलीवुड सितारों में कृ़ति सेनन भी शामिल थीं। जिसमे उनका इंडो वेस्टर्न लुक हर किसी की लाइमलाइट चुरा रहा था। 

 
विज्ञापन

2 of 5
kriti sanon, kartik aryan - फोटो : instagram
कृति ने इस रिसेप्शन पार्टी के लिए काले रंग का ब्रालेट ब्लाउज चुना था। जिसकी स्ट्रैपलेस डिजाइन इसे काफी ज्यादा बोल्ड बना रही थी। वहीं इस बोल्ड डिजाइन के ब्लाउज के साथ कृति ने लहंगा पहना था। जिसकी ए लाइन डिजाइन कृति की स्लिम फिगर को फ्लांट कर रही थी। वहीं ब्रालेट ब्लाउज में कृति की टोंड मिडरीफ फ्लांट हो रही थी। इसके साथ मिस सेनन ने मैचिंग का ऑर्गेंजा सिल्क का दुपट्टा हाथों में लिया था। जिसे कृति सेनन ने कोहल आईज और न्यूड टोन लिपस्टिक के साथ पूरा किया था। वहीं बालों में लाइट वेवी कर्ल शानदार दिख रहा था।



 
विज्ञापन

3 of 5
कृति सेनन - फोटो : insta
कृति सेनन की और भी तस्वीरें इस वेडिंग फंक्शन से सामने आई थीं। जिसमे वो हल्के गुलाबी रंग का शरारा पहने नाचती दिख रही हैं। वहीं इस लुक की तस्वीरों को कृति ने अपने इंस्टाग्राम पर भी साझा किया है। प्लजिंग नेकलाइन डिजाइन का कुर्ता शियर फैब्रिक से तैयार है। जिसके साथ कृति ने फ्लेयर पैंट को मैच किया है। वहीं गले में सिल्वर नेकलेस के साथ मांगटीका लगाए कृति पोज दे रही हैं। 

 

4 of 5
कृति सेनन - फोटो : social media
इसके साथ ही इस वेडिंग फंक्शन के और भी लुक की तस्वीरें कृति सेनन ने साझा की है। जिसमे वो डल रेड कलर के शरारा और ब्रालेट के साथ हैवी एंब्रायडरी वाले जैकेट को मैच किए दिख रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kriti sanon - फोटो : instagram
कुंदन का चोकर नेकपीस और साथ में राउंड स्टड पहने कृति ने इस आउटफिट को सेंटर पार्टेड हेयर के साथ ही स्मोकी ब्राउन आईज और न्यूड शेड की लिपस्टिक के साथ पूरा किया है। जिसमे वो गॉर्जियस अंदाज में दिख रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें