कियारा आडवाणी फैंस के दिलों की धड़कन बन गई हैं। उनके हर लुक को लाइक्स और कमेंट मिलने में देर नहीं लगती है। सोशल मीडिया पर भी काफी सारे फैनपेज हैं जिनमें कियारा की शानदार तस्वीरें दिखती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कियारा को एक आउटफिट में देखना थोड़ा मुश्किल है। जी हां, कियारा साड़ी में बहुत ही कम नजर आती हैं। ग्लैमर से लेकर बोल्ड और ट्रेडिशनल लहंगे में अक्सर दिखने वाली कियारा साड़ी में बेहद कम मौकों पर नजर आती हैं। तो चलिए देखें कियारा ने कब-कब साड़ी में बिखेरा जलवा।