फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी नहीं देखा होगा कियारा आडवाणी को इस आउटफिट में, देखिए सबसे अलग तस्वीरें

Thu, 23 Jul 2020 04:34 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
kiara advani - फोटो : instagram
कियारा आडवाणी फैंस के दिलों की धड़कन बन गई हैं। उनके हर लुक को लाइक्स और कमेंट मिलने में देर नहीं लगती है। सोशल मीडिया पर भी काफी सारे फैनपेज हैं जिनमें कियारा की शानदार तस्वीरें दिखती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कियारा को एक आउटफिट में देखना थोड़ा मुश्किल है। जी हां, कियारा साड़ी में बहुत ही कम नजर आती हैं। ग्लैमर से लेकर बोल्ड और ट्रेडिशनल लहंगे में अक्सर दिखने वाली कियारा साड़ी में बेहद कम मौकों पर नजर आती हैं। तो चलिए देखें कियारा ने कब-कब साड़ी में बिखेरा जलवा।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कियारा आडवाणी साड़ी में - फोटो : instagram
टाई एंड डाई साड़ी
कियारा पिछले साल एक इवेंट में शामिल होने के लिए पिंक एंड ग्रे रंग की टाई एंड डाई साड़ी में नजर आईं थीं। जिसमें उनका लुक काफी खूबसूरत दिख रहा था। वहीं इस साड़ी के साथ स्पेगैटी ब्लाउज और डायमंड के नेकपीस ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। कियारा का इस साड़ी में लुक कमाल का था। जिसे कियारा ने सिंपल हेयर डू के कंप्लीट किया था। 


 
विज्ञापन

3 of 5
कियारा आडवाणी साड़ी में - फोटो : instagram
भले ही कियारा फिल्मी पर्दे पर किरदार के लिए साड़ी में नजर आई हों लेकिन असल जिंदगी में बहुत कम ही मौको पर वो इस एथिनिक वियर में नजर आती हैं। दोस्त की शादी में पहुंची कियारा ने पीच कलर की सैटिन साड़ी सिल्वर कलर के ब्लाउज के साथ पहनी थीं। इस साड़ी को मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था।


 

4 of 5
कियारा आडवाणी साड़ी में - फोटो : instagram
कियारा के इंस्टाग्राम की तमाम पोस्ट में एक बार फिर वो शीला खान की डिजाइन की हुई सिल्वर एंड पिंक नेट की साड़ी में पोज देती दिख रही हैं। जिसमें उनका लुक काफी इंप्रेसिव है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कियारा आडवाणी साड़ी में - फोटो : instagram
वहीं साउथ इंडियन फिल्म के प्रमोशन के लिए कियारा ने आइस ब्लू कलर की शेडेड साड़ी पहनी है। हालांकि इसके अलावा कियारा बहुत ही कम साड़ी में नजर आती हैं। शार्ट्स से लेकर खूबसूरत हैवी लहंगों तक में दिखने वाली कियारा का साड़ी लुक मिलना थोड़ा मुश्किल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें