फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाबी साड़ी में कटरीना कैफ-नोरा फतेही तक ने लूटा हर किसी का दिल, प्यार भरे सप्ताह के लिए है बेस्ट आउटफिट

Mon, 07 Feb 2022 06:04 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कैटरीना कैफ पिंक साड़ी फोटो - फोटो : instagram/katrinakaif
7 फऱवरी से वैलेंटाइन वीक शुरू हो जाता है। इसी के साथ ही बहुत सारे प्रेमी जोड़े अपने प्यार का भी इजहार करते हैं। वैसे तो रोमांटिक डेट के लिए वेस्टर्न आउटफिट ही कमाल दिखते हैं। लेकिन इन दिनों अगर आप शादी समारोह में शामिल होने वाली हैं तो गुलाबी रंग की साड़ी के साथ तैयार हों। ये रंग आपकी खूबसूरती को निखारने के साथ ही परफेक्ट लुक देगा। तो हर किसी को अपना दीवाना बनाने के लिए खास मौके के लिए चुने गुलाबी रंग की खूबसूरती सी साड़ी। आगे की स्लाइड में देखें गुलाबी रंग की साड़ियों में रेडी बीटाउन हसीनाओं को और लें इंस्पिरेशन।
विज्ञापन

2 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : instagram
कियारा आडवाणी की ये प्रिटी पिंक साड़ी किसी भी लड़की को खूबसूरत बना सकती हैं। पुनीत बालन की डिजाइन की हुई साड़ी में कियारा रेडी हैं। प्लेन साड़ी के साथ मल्टीकलर स्ट्राईप ब्लाउज में कियारा का ये लुक सिंपल और एलिगेंट है। जिसे आसानी से कॉपी किया जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
कैटरीना कैफ पिंक साड़ी फोटो - फोटो : instagram/stylebyami
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ कई बार शियर फैब्रिक की साड़ी में कहर ढा चुकी हैं। वहीं इस पाउडर पिंक कलर की शियर फैब्रिक की साड़ी में वो गजब नजर आ रही हैं। डिजाइनर राहुल मिश्रा की कलेक्शन में शामिल ये साड़ी कटरीना ने चांदबाली और चूड़ियों के साथ मैच किया था। जिसके साथ स्लीवलेस ब्लाउज मैच कर परफेक्ट लुक में नजर आ रही हैं। 

4 of 5
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
नोरा फतेही
डांसिंग क्वीन नोरा फतेही मौका मिलते ही इंडियन अटायर में तैयार हो जाती हैं। ऐसे में जब वो इस पिंक साड़ी में रेडी हुईं तो उनका लुक कमाल का नजर आया। सिकुइन वर्क वाली साडी के साथ नोरा का ये लुक कमाल का है। वहीं इसे कोई भी लड़की आसानी से कॉपी कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट, मलाइका अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
मलाइका अरोड़ा
अपने हॉट एंड बोल्ड लुक से हमेशा हर किसी की निगाह में रहने वाली मलाइका अरोड़ा ने जब साड़ी पहनी। तो हर किसी की निगाहें उन पर ही अटक गई। सैटिन पिंक कलर की वाइब्रेंट साड़ी के साथ माला का लुक कमाल था। वहीं इस हॉट पिंक साड़ी को माला ने फ्लॉलेसली लाइट ग्रीन कलर की स्ट्रैपी ब्लाउज के साथ मैच किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें