फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rose Day: करिश्मा तन्ना ही नहीं इन एक्ट्रेस ने लगाया बालों में गुलाब का फूल, शादी के दिन दिखीं सबसे खूबसूरत

Mon, 07 Feb 2022 04:49 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
करिश्मा तन्ना - फोटो : social media
गुलाब का फूल बालों में लगाने का चलन काफी पुराना है। लेकिन इन दिनों बीटाउन की हसीनाएं इसे ट्रेंड में ला रही हैं। 7 फरवरी को रोज डे मनाया जाता है। इसी के साथ ही वैलेंटाइन वीक की शुरूआत हो जाती है। हर दिन कोई खास दिन होता है। फिर 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। सबसे खूबसूरत गुलाब के फूल से ना केवल पार्टनर से प्यार का इजहार किया जा सकता है। वहीं हेयर एक्सेसरीज के रूप में इसे लगाने का शौक महिलाओं को हमेशा से था। इन दिनों दुल्हन इसे बालों में सजा के खूबसूरत लुक पा रही हैं। तो चलिए देखें बालों में गुलाब के फूल के साथ बीटाउ की कौन सी एक्ट्रेस का लुक सबसे ज्यादा खूबसूरत नजर आया।
विज्ञापन

2 of 6
करिश्मा तन्ना - फोटो : social media
करिश्मा तन्ना
5 फरवरी को शादी के बंधन में बंधी करिश्मा ने अपने दो फंक्शन में बालों के लिए गुलाब चुने थे। मेहंदी सेरेमनी में पीले रंग बांधनी प्रिंट का लहंगा पहने करिश्मा ने बालों में पीले रंग का मैचिंग का गुलाब का फूल लगाया था। 
विज्ञापन

3 of 6
करिश्मा तन्ना वरुण बंगेरा की शादी - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं दूसरी तरफ शादी के लिए करिश्मा ने पेस्टल पिंक कलर का लहंगा चुना था। जो कि फाल्गुनी शेन पिकॉक का डिजाइन किया हुआ था। जिसके साथ मिस तन्ना ने गुलाबी रंग के गुलाब चुने थे। जिसे स्लीक मिड पार्टीशन बन में लगाया गया था। वहीं करिश्मा इस लुक में रियल लाइफ प्रिंसेज की तरह नजर आ रही थीं। 

4 of 6
anushka virat - फोटो : instagram
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ सात फेरे लेने के लिए इटली चुना था। जहां के टस्कनी में हुए समारोह में वो बिल्कुल ही अलग तरीके से तैयार हुई थीं। गुलाबी रंग के सब्यसाची के लहंगे में तैयार अनुष्का ने बालों में गुलाबी रंग का गुलाब के फूलों का बुके लगा रखा था। जो उन्हें बेहद खूबसूरत दुल्हन बना रहा था।
विज्ञापन

5 of 6
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : amar ujala
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने भी शादी के बाद हुए रिसेप्शन के लिए सफेद रंग का लहंगा चुना था। जिसके साथ वो बालों में सफेद गुलाब को लगाएं रेडी हुई थीं। वहीं इस लुक को उन्होने डायमंड की ज्वैलरी के साथ मैच किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पत्रलेखा और राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया
पत्रलेखा
राजकुमार राव के साथ शादी के बंधन में बंध चुकीं पत्रलेखा ने रिसेप्शन के लिए सिल्क की आइवरी गोल्ड कलर की साड़ी को चुना था। जिसके साथ चोकर नेकपीस और बालों में गुलाब के फूलों के साथ सजाया गया था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें