Kiara Advani Birthday: 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘फगली’ से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं मशहूर अभिनेत्री कियारा आडवाणी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने करियर में उन्होंने कई ऐसी फिल्मों में काम किया है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। कई फिल्मों में तो उन्होंने ऐसे-ऐसे किरदार निभाए हैं, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। कियारा अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक्स से भी लोगों का दिल जीतती हैं।
आज कियारा आडवाणी आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन पर उनके फैंस उन्हें ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। ऐसे में हम आपको उनके कुछ ऐसे लुक्स दिखाएंगे, जिन्होंने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया। इन लुक्स की तस्वीरें एक्ट्रेस ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। आप चाहें तो उनके लुक्स से टिप्स लेकर अपना लुक भी बदल सकती हैं। तो चलिए बिना देर किए आपको एक्ट्रेस के लुक्स दिखाते हैं