Grooming Tips For Men: जिस तरह से महिलाएं अपनी खूबसूरती का ध्यान रखने के लिए तमाम तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं, ठीक उसी तरह से आजकल पुरुष भी अपनी त्वचा का खास ध्यान रखते हैं। पुरुषों के सबसे अहम ग्रूमिंग भाग की बात करें तो जिन लड़कों की दाढ़ी होती है वो सबसे ज्यादा अपनी दाढ़ी का ध्यान रखते हैं। इसके लिए वो समय-समय पर दाढ़ी सेट भी करते हैं।
कई बार न चाहते हुए भी पुरुष दाढ़ी बनाते वक्त कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जिसकी वजह से उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गलत तरह के दाढ़ी बनाने की वजह से चेहरे पर कट लगना, रेडनेस होना, दाने निकलना जैसी गंभीर परेशानियां आपको घेर सकती हैं। इन सभी परेशानियों से बचने के लिए दाढ़ी बनाते वक्त आपको कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए, ताकि शेविंग के बाद आपका लुक अच्छा दिखे, न कि बिगड़ जाए।