श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर ने भले ही अभी फिल्मों में डेब्यू न किया हो लेकिन फैंस अभी से उनके दीवाने हैं। वे अभी से फैशन को लेकर एकदम अपडेट रहती हैं। फैशन को लेकर वे जितना आगे हैं, फिटनेस को लेकर भी वे कमाल कर रही हैं। खुशी को अलग-अलग तरह के लुक्स कैरी करना पसंद है। कभी वे बिकिनी में नजर आती हैं, कभी ट्रेडिशनल में तो कभी इस तरह से फॉर्मल सूट वाला लुक ले लेती हैं। उनपर सभी लुक और आउटफिट्स जमते हैं। अपने लेटेस्ट लुक में भी वे जबरदस्त लग रही हैं। उन्होंने लाइट पिंक कलर का ड्रेस पहना हुआ है। जिसे कि उन्होंने पॉवर सूट कहा है। खुशी का यह अवतार उनके दोस्तों को भी खूब अच्छा लगा है। नव्या नंदा, शनाया कपूर और उनके अन्य रिश्तेदारों ने भी तस्वीर पर कमेंट किया हुआ है। अगली स्लाइड्स से देखिए खुशी के इस नए आउटफिट की तस्वीरें।