हिना खान फैशन के मामले में बहुत अपडेट रहती हैं। वे अक्सर अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीरें साझा करती हैं। पिछले दिनों एक पुराने गीत पर अदाकारी करके उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया था। पिता की मृत्यु से पहले वे पार्टी वियर ड्रेसेस में भी खूब तस्वीरें डाला करती थीं लेकिन इन दिनों ये कम हो गया है। आजकल वे सिंपल लुक्स में फोटो अधिक साझा कर रही हैं। इन लुक्स में भी वे बहुत अच्छी लगती हैं। हाल ही में हिना ने खुद से अपनी कुछ तस्वीरें साझा की थी। इन तस्वीरों में वे भीगी सड़कों पर चलती हुई दिखाई दे रही हैं। वे अलग-अलग तरह के एक्सप्रेशंस दे रही हैं जो कि उनपर अच्छे लग रहे हैं। पोज बहुत ज्यादा अलग-अलग नहीं हैं, वे एक से ही दिखाई दे रहे हैं। हिना के इस लुक को कोई भी लड़की आसानी से ट्राय कर सकती हैं। अगली स्लाइ़ड्स से देखिए हिना का यह कूल सा अंदाज।