फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actress: दिवाली पर कुछ ऐसे तैयार हुई हसीनाएं, देसी लुक में ढा रहीं कहर

Wed, 26 Oct 2022 09:26 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
diwali look - फोटो : instagram
दिवाली के मौके पर बॉलीवुड में जमकर पार्टी हुई। जिसमे फिल्मी सितारों का ट्रेडिशनल लुक एक से बढकर एक दिखा। इन लुक्स में फिल्मी हसीनाओं ने हर किसी का ध्यान खींचा। पार्टी के साथ ही इन हसीनाओं ने घर में दिवाली सेलिब्रेट करने की तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा की हैं। जिसमे उनका देसी लुक हर किसी को पसंद आ रहा है। इस लिस्ट में अनुष्का शर्मा से लेकर कटरीना कैफ का नाम शामिल हैं। तो चलिए देखें इन दिवाली पर हसीनाओं का खूबसूरत देसी लुक, जिसे देख आप भी टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
diwali look - फोटो : instagram
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ दिवाली पार्टी में लगातार साड़ी पहने दिख रही हैं। वहीं घर में दिवाली सेलिब्रेशन के लिए भी कटरीना ने पीले रंग की साड़ी को चुना। मस्टर्ड यलो कलर की साड़ी में कटरीना ने पति विकी कौशल के साथ तस्वीरें साझा की है। स्लीवलेस पीले रंग के ब्लाउज संग कटरीना ने साड़ी को मैच किया है। जिस पर लहरिया डिजाइन में सितारों का वर्क है। कटरीना का ये दिवाली लुक सिंपल एंड स्टाइलिश दिख रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
diwali look - फोटो : instagram
अनुष्का शर्मा
लंबे समय बाद अनुष्का शर्मा का ब्यूटीफुल लुक सामने आया है। दिवाली के लिए तैयार अनुष्का ने सुर्ख हरे रंग की साड़ी को चुना है। जिसके साथ हैवी एंब्रायडरी वाले स्लीवलेस ब्लाउज को मैच किया गया है। वहीं कुंदन और एमरॉल्ड का नेकपीस अनुष्का के लुक में चार चांद लगा रहा है। दिवाली सेलिब्रेशन के लिए तैयार अनुष्का इस लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। 

4 of 5
diwali look - फोटो : instagram
करीना कपूर
परिवार के साथ दिवाली मना रहीं करीना कपूर ने बेहद सादगीभरे लुक को चुना है। जिसमे वो गॉर्जियस दिख रही हैं। डार्क मरून कलर के कुर्ता सेट में तैयार करीना ने साथ में पंजाबी जूती को मैच किया है। वहीं माथे पर बिंदी और हैवी ईयररिंग्स उनके फेस्टिवल लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
diwali look - फोटो : instagram
जान्हवी कपूर
परिवार के साथ दिवाली सेलिब्रेट करने के लिए जान्हवी कपूर ने भारी-भरकम लहंगे को चुना है। सिकुइन वर्क वाले लहंगे के साथ गहरे गले के ब्लाउज में तैयार जान्हवी हमेशा की तरह ही गॉर्जियस दिख रही हैं। वहीं उनका दिवाली वाला लुक भी काफी शानदार नजर आ रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें