Bollywood Actresses Diwali 2022 Looks And Outfits Photos: दिवाली 2022 बहुत ही शानदार रही। बॉलीवुड की दिवाली पार्टीज काफी चर्चा में रहीं। सोशल मीडिया पर बी टाउन की दिवाली पार्टी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। दिवाली के मौके पर अभिनेत्रियों के लुक ने फैंस को प्रभावित किया। अक्सर वेस्टर्न और ग्लैमरस लुक में नजर आने वाली अभिनेत्रियां जब दिवाली के मौके पर एथनिक आउटफिट और पारंपरिक लुक में नजर आईं तो महफिल में चार चांद लग गए। कुछ बॉलीवुड अभिनेत्रियों के दिवाली लुक बहुत ज्यादा सुर्खियों में रहे। साड़ी से लेकर लहंगा और शरारा सेट से लेकर सूट सेट कर हर तरह के एथनिक आउटफिट में अभिनेत्रियों ने अपने लुक से हर किसी को दिवाना बना दिया। कुछ अभिनेत्रियों के दिवाली लुक बहुत ज्यादा सुर्खियों में रहे हैं। आइए देखते हैं बॉलीवुड की 10 अभिनेत्रियों के सबसे बेस्ट दिवाली 2022 आउटफिट और लुक, जो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।