फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Actress Karwa Chauth: कटरीना कैफ-मौनी रॉय तक पहली बार करवा चौथ मना रहीं एक्ट्रेस के खूबसूरत लुक

Fri, 14 Oct 2022 11:24 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
bollywood karwa chauth - फोटो : instagram
करवा चौथ के व्रत का बॉलीवुड पर भी जमकर खुमार दिखता है। ये साल कुछ एक्ट्रेस के लिए बेहद खास था क्योंकि वो पहली बार करवा चौथ का व्रत थी। इस लिस्ट में कटरीना कैफ के साथ ही टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय का नाम शामिल है। हालांकि हर साल करवा चौथ मनाने वाली शिल्पा शेट्टी से लेकर रवीना टंडन भी सजधज कर करवा चौथ मनाते दिखीं। तो चलिए देखें इन हसीनाओं ने करवा चौथ मनाने के लिए किन आउटफिट को चुना। आगे की स्लाइड में देखें खूबसूरत तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
bollywood karwa chauth - फोटो : instagram
कटरीना कैफ ने पहनी सब्यसाची की साड़ी
कटरीना कैफ का शादी के बाद ये पहला करवा चौथ था। जिसे उन्होंने पूरे रीति-रिवाजों के साथ मनाया। कटरीना ने पूजा की तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा की हैं। वहीं विकी कौशल के साथ पोज दे रहीं कटरीना सुर्ख गुलाबी रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। मांग में सिंदूर और माथे पर बिंदी लगाएं कटरीना ने सब्यसाची की डिजाइन की हुई साड़ी को चुना था। जिसके साथ गले में मंगलसूत्र और कानों में हैवी ईयररिंग्स को मैच किया गया था। वहीं बिल्कुल मिनिमम मेकअप के साथ कटरीना पिंक ग्लॉसी लिपस्टिक में पूरी सुहागन दिख रही थीं। 
विज्ञापन

3 of 6
bollywood karwa chauth - फोटो : instagram
मौनी रॉय ने चुना गोल्डन कलर
पहली बार करवा चौथ मना रहीं मौनी रॉय ने लाल रंग को डिच कर खास मौके के लिए गोल्डन कलर की साड़ी को चुना। गोल्डन बॉर्डर के साथ साड़ी पर फ्लोरल मोटिफ्स बने थे। जिसके साथ मौनी ने स्लीवलेस गोल्डन ब्लाउज को मैच किया था। वहीं मांग में सिंदूर और बालों में लाल गुलाब के साथ ही मौनी कानों में भारी-भरकम झुमके पहने दिखीं। 

4 of 6
bollywood karwa chauth - फोटो : instagram
रवीना टंडन का दिखा खूबसूरत लुक
हर साल धूमधाम से करवा चौथ मनाने वाली रवीना टंडन ने मस्टर्ड यलो कलर की साड़ी को चुना था। जिसके साथ मैचिंग के पीले रग के ब्लाउज को पेयर किया गया था। वहीं गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी पर रवीना ने ग्रीन कुंदन के चोकर हैवी नेकपीस को कैरी किया था। जबकि बालों में गजरा और ग्लॉसी लिप्स उनके लुक को खूबसूरत बनाने के लिए काफी दिख रहे थे। 
विज्ञापन

5 of 6
bollywood karwa chauth - फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी का लाल रंग 
हर बार की तरह शिल्पा शेट्टी इस बार भी लाल रंग की साड़ी पहनें दिखीं। डिजाइन गौपी वैद्य के कलेक्शन से रफल डिजाइन की लाल रंग की साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज को मैच किया था। वहीं हाथों में चूड़ा और ग्रीन नेकपीस के साथ शिल्पा हमेशा की तरह गॉर्जियस दिख ऱही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bollywood karwa chauth - फोटो : instagram
वरूण धवन ने शेयर की पत्नी की तस्वीर
वरूण धवन की पत्नी नताशा दलाल भी हर बार करवा चौथ मनाते दिखती हैं। इस बार नताशा दलाल ने पलाजो और क्रॉप टॉप के साथ केप श्रग को चुना था। जिसमे वो सिंपल एंड ब्यूटीफुल दिखीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें