बॉलीवुड हसीनाएं हमेशा अपने लुक से फैंस को इंप्रेस करती हैं। लेकिन कई बार इन हसीनाओं के लुक एक दूसरे से टकरा जाते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब पिछले दिनों कटरीना कैफ बॉलीवुड की पार्टी अटेंड करने हस्बैंड विकी कौशल के साथ पहुंची। इस स्टार्स से भरपूर पार्टी में हर किसी की निगाहें बस न्यूली वेड विकी कौशल और कटरीना पर ही थी। जहां ये कपल हमेशा की तरह ही स्टाइलिश लुक में नजर आया।