फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन: चमकीले ऑरेंज रंग से ना करें परहेज, कटरीना कैफ से लेकर शिल्पा शेट्टी तक दिखा चुकी हैं ग्लैमर

Tue, 25 Jan 2022 03:49 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कैटरीना कैफ पारंपरिक लुक - फोटो : instagram/katrinakaif
वैसे तो साड़ी एक ऐसा परिधान है जिसे किसी भी मौके पर पहना जा सकता है। इसकी बहुत सारी वेराइटी होती हैं। जो हर मौके के हिसाब से फिट बैठती हैं। लेकिन कई बार फैशनेबल लड़कियों को लगता है कि ब्राइट कलर की साड़ी पहन वो बहनजी टाइप लगेगीं। लेकिन कटरीना कैफ से लेकर शिल्पा शेट्टी का ये लुक देख हर कोई समझ सकेगा कि स्टाइलिश दिखने के लिए ब्राइट ऑरेंज कलर भी खूबसूरत दिखता है। तो अगली बार अगर आप साड़ी पहनने की सोच रही हैं तो ऑरेंज कलर भी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।
विज्ञापन

2 of 5
कैटरीना कैफ पारंपरिक लुक - फोटो : instagram/katrinakaif
ऑरेंज कलर की साड़ी का परफेक्ट लुक चाहिए तो डिजाइनर सब्यसाची की डिजाइन की हुई ये साड़ी बिल्कुल परफेक्ट है। शियर फैब्रिक के साथ कटरीना ने फ्लोरल प्रिंट का फुल ब्लाउज कैरी किया है। जो बेहद खूबसूरत लग रहा है। वहीं साथ में कलरफुल ड्रॉप ईयरिंग्स और खुले बाल इस साड़ी को कॉम्पिलेंट करने के लिए काफी दिख रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
kangana ranaut - फोटो : instagram/kanganaranaut
वहीं कंगना की ये हैंडलूम साड़ी भी किसी भी मौके पर खूबसूरत लगेगी। ऑरेंज कलर की साड़ी पर बना ब्लैक बॉड बॉर्डर और उस पर हुई गोल्डन जरी वर्क इसके लुक में चार चांद लगा रहे हैं। जिसे थलाइवी एक्ट्रेस कंगना ने चोकर नेकपीस, कड़ा और गजरे के साथ कॉम्पलिमेंट किया है। साथ में बालों में बना जूड़ा पूरे लुक में चार चांद लगा रहा है। 

4 of 5
shilpa shetty - फोटो : instagram
चमकीली ऑरेंज साड़ी के साथ में गॉर्जियस नजर आएंगी। बस शिल्पा शेट्टी का ये लुक जरूर ध्यान में रखिए। सैटिन सिल्क की साड़ी पर बने डबल पल्लू के साथ शिल्पा बेहद आकर्षक लग रही हैं। साथ में हॉल्टर नेकब्लाउज और एक्सेसरीज में ढेर सारे ब्रेसलेट के साथ इसे पेयर किया गया है। वहीं शिल्पा ने इस लुक को हॉट बनाने के लिए कमर पर बेल्ट लगाई है। जो उनकी स्लिम फिगर को आसानी से फ्लांट कर रही है। वहीं दूसरी तरफ गोल्डन सिंपल स्ट्रैपी वाली सैंडल हर मामले में परफेक्ट लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
दूसरी तरफ आलिया भट्ट ने आरेंज और रेड कलर की बांधनी प्रिंट की साड़ी का चुनाव फिल्म प्रमोशन के लिेए किया था। जिसे अबु जानी संदीप खोसला के डिजाइनर कलेक्शन से लिया गया है। वहीं इस खूबसूरत सी साड़ी को लाल रंग के स्लीवलेस ब्लाउज के साथ मैच किया गया है। जबकि इसमे ट्राईएंल पत्ती वाले बॉर्डर से और भी ज्यादा खूबसूरत बनाया गया है। तो अगली बार जब भी किसी पार्टी में हटके लुक चाहिए तो एक बार इन चमकीले ऑरेंज कलर का चुनाव करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें