करवा चौथ का त्योहार कल मनाया जाएगा। हिंदू महिलाओं में इस व्रत को करने का खास उत्साह होता है। पति की लंबी उम्र की कामना के लिए वो इस व्रत करती हैं। व्रत के दिन पूजा करने के बाद चांद को देखकर व्रत खोलती हैं। करवा चौथ के व्रत में महिलाएं पूरे सोलह श्रृंगार कर तैयार होती हैं। सोलह श्रृंगार में एक श्रृंगार मेहंदी को भी माना गया है। इसलिए महिलाएं मेहंदी को हाथों-पैरों पर जरूर सजाती हैं। लेकिन काम की व्यस्तता की वजह से कई बार महिलाएं मेहंदी लगाने में आलस कर जाती हैं। लेकिन इस बार परेशान होने की जरूरत नही हैं। मेहंदी की इन आसान सी डिजाइन को आप अपने हाथों पर मिनटों में सजा सकती हैं। तो चलिए मेहंदी की ये खास डिजाइन।