फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth Mehndi Design: करवा चौथ के लिए मेहंदी की ऐसी डिजाइन, जो आपको कहीं देखने को नहीं मिलेगी

Wed, 01 Oct 2025 11:58 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Karwa Chauth Mehndi Design: भले ही करवा चौथ में अभी पूरे दस दिन हैं, लेकिन आप चाहें तो हाथों की मेहंदी की डिजाइन को सेव कर लें। अभी से डिजाइन को सेव कर लेंगी, तो आपको उस वक्त ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। 
विज्ञापन
1 of 6
करवा चौथ के लिए मेहंदी की ऐसी डिजाइन, जो 15 मिनट में हाथों पर लग जाएगी - फोटो : instagram

Karwa Chauth Mehndi Design: करवा चौथ का त्योहार जल्द ही आने वाला है, ऐसे में विवाहित महिलाएं इसकी तैयारी में जुटी हैं। इस साल की बात करें तो इस बार दस अक्तूबर को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा।

 भले ही करवा चौथ में अभी पूरे दस दिन का समय बाकी हो, लेकिन अगर आप मेहंदी की डिजाइन को अभी से सेव कर लेंगी तो त्योहार के दिन आपको जल्दी और आसानी से मेहंदी लगाने में मदद मिलेगी। इससे ना केवल आपका समय बचेगा, बल्कि आप बिना किसी जल्दबाजी के अपनी पसंदीदा और ट्रेंडी डिज़ाइन का चुनाव भी कर सकेंगी।

खासकर जब मेहंदी लगाने के लिए समय कम हो, तो पहले से तैयार डिजाइन का होना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। तो इस बार करवा चौथ पर हाथों की सुंदरता बढ़ाने के लिए मेहंदी डिज़ाइन को अभी से सेव करना शुरू कर दें।

विज्ञापन

2 of 6
पहली डिजाइन - फोटो : instagram
पहली डिजाइन

सबसे पहले इस डिजाइन पर नजर डालें, तो इसमें आप अपने पति के लिए कुछ संदेश लिखवा सकती हैं। मेहंदी की ऐसी डिजाइन देखने में काफी प्यारी लगती है। इसे लगवाते समय ध्यान रखें कि मेहंदी की ये डिजाइन एकदम महीन होनी चाहिए। अगर ये मोटी-मोटी लगेगी, तो इससे लुक बिगड़ सकता है। संदेश लिखवाने के बाद आप इसपर हैप्पी करवा चौथ भी लिखवा सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
दूसरी डिजाइन - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

यदि पूरे भरे-भरे हाथ मेहंदी लगाना पसंद है तो ये डिजाइन आपके लिए परफेक्ट विकल्प है। खास बात ये है कि ये डिजाइन है भी काफी आसान। इसमें एक हाथ की बाजू पर सदा सौभाग्यवती भव: लिखवाएं। इसके अलावा अपनी हथेली पर तबला बनाकर उसके साथ अपने पति का नाम बड़ा-बड़ा लिखवाएं। 

4 of 6
तीसरी डिजाइन - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन

करवा चौथ का दिन पति-पत्नी को समर्पित होता है। ऐसे में अपने हाथों पर ऐसे चांद की पूजा करते कपल की तस्वीर बनाएं। इस मेहंदी को भी महीन कोन से ही बनाएं, ताकि ये रचकर और भी खूबसूरत लगे। कपल के साथ इस मेहंदी में चमकता हुआ चांद भी बनाएं, उसके बिना आपकी ये डिजाइन अधूरी है। 
विज्ञापन

5 of 6
चौथी डिजाइन - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन

कुछ अलग सी डिजाइन तलाश कर रही हैं तो ये अच्छा विकल्प है। इसमें आपको एक हथेली पर तो आपको चांद का इंतजार करती महिला की तस्वीर बनानी है और दूसरी हथेली पर पूजा कर रहे विवाहित जोड़े की झलक दिखाएं। इन दोनों झलकियों को आस-पास अच्छी तरह से सजा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पांचवी डिजाइन - फोटो : instagram
पांचवी डिजाइन

महिलाएं इस दिन खास तरह से तैयार होती हैं। इसलिए लहंगा-या साड़ी पहनकर चांद की पूजा करती हुई महिला की तस्वीर अपनी मेहंदी पर बनाएं। इसके आस-पास मेहंदी को खूबसूरत बनाने के लिए जलते हुए दिए की झलक दिखाएं। इससे मेहंदी और भी कमाल की दिखने लगेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें