फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth Mehndi Design: मेहंदी लगवाने जा रही हैं तो इन डिजाइनों पर नजर अवश्य डालें, वरना सालभर होगा पछतावा

Thu, 09 Oct 2025 11:46 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Karwa Chauth Mehndi Design From Minimal To Bridal: अगर आप आज मेहंदी लगवाने जा रही है तो जरा एक बार यहां दी गई डिजाइनों पर एक नजर डाल लें। इनमें से एक भी मेहंदी अगर आपने लगवा ली तो आपका लुक बदल जाएगा। 
विज्ञापन
1 of 8
मेहंदी लगवाने जा रही हैं तो इन डिजाइनों पर नजर अवश्य डालें - फोटो : अमर उजाला

Karwa Chauth Mehndi Design From Minimal To Bridal: कल करवा चौथ का दिन है, जिसका इंतजार हर भारतीय सुहागिन महिला सालभर करती है। ये दिन न सिर्फ निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना करने का है, बल्कि ये अवसर होता है सुहागिन महिलाओं के श्रृंगार और सजने-संवरने का। ऐसे में महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी अवश्य लगाती हैं।

चाहे नई-नवेली दुल्हन हों या कई वर्षों से करवा चौथ मना रहीं महिलाएं, हर किसी को चाहिए होती है एक खूबसूरत और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन, जो उनके लुक में चार चांद लगा दे।

आजकल मार्केट में ब्राइडल स्टाइल से लेकर सिंपल मिनिमल डिजाइन तक, कई वैरायटी देखने को मिलती है। इस आर्टिकल में हम आपको दिखाएंगे कुछ ऐसी स्टाइलिश, यूनिक और आकर्षक मेहंदी डिज़ाइन्स जो इस करवा चौथ पर आपके हाथों को बना देंगी सबसे खास। 

विज्ञापन

2 of 8
पहली डिजाइन - फोटो : instagram
पहली डिजाइन

सबसे पहले नजर डालते हैं इस पहली डिजाइन पर, जो देखने में इतनी खूबसूरत है, कि इसे देखते ही आपके पति आपको गले से लगा लेंगे। इसके लिए आपको अपनी मेहंदी में न सिर्फ एक हथेली पर चांद की पूजा करती महिला की झलक दिखानी है, बल्कि दूसरे साथ में छलनी और दीपक भी बनवाना है। इसी हथेली पर अपने पति का नाम भी अवश्य लिखवाएं। 
विज्ञापन

3 of 8
दूसरी डिजाइन - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

नजर डालतें हैं दूसरी डिजाइन पर तो इसमें एक हथेली पर भोलेनाथ और मां पार्वती की तस्वीर बनी है तो वहीं दूसरी हथेली पर पूजा करती महिला की। ऐसे में आप इस डिजाइन का चयन कर सकती हैं। महादेव और मां पार्वती का प्रेम कितना अटूट है, ये बात किसी से छिपी भी नहीं है। 

4 of 8
तीसरी डिजाइन - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन

कुछ अलग सी लेकिन खास डिजाइन की तलाश कर रही हैं तो ये अच्छा विकल्प है। इस डिजाइन में आपको हथेली पर तो चांद की पूजा करती महिला की झलक दिखानी है। वहीं कलाई के ऊपर हैप्पी करवा चौथ लिखवाना है। आप इस डिजाइन में अपने पति के लिए कुछ संदेश भी लिखवा सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
चौथी डिजाइन - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन

अपनी शादी की झलक भी आप अपनी मेहंदी में दिखा सकती हैं। खासतौर पर अगर शादी के बाद ये आपका पहला करवा चौथ है, तो आप इस मेहंदी की डिजाइन का चयन कर सकती हैं। इसमें दूल्हा-दुल्हन की झलक देखने में प्यारी दिखती है। 
विज्ञापन

6 of 8
पांचवी डिजाइन - फोटो : instagram
पांचवी डिजाइन

एकदम भरे-भरे हाथ मेहंदी नहीं लगवानी है, तो ये डिजाइन आप अपने लिए चुन सकती हैं। ये डिजाइन लगाते समय ध्यान रखें कि ये महीन होनी चाहिए। ऐसी डिजाइन जितना महीन लगेगी, ये देखने में उतनी ही अच्छी लगेगी। इसमें छिपाकर अपने पति का नाम लिखवा लें। 
विज्ञापन

7 of 8
छठी डिजाइन - फोटो : instagram
छठी डिजाइन

अगर समय नहीं बचा है तो मेहंदी की ऐसी डिजाइन हाथों पर रचा लें। ऐसी अरेबिक मेहंदी की डिजाइन देखने में कमाल की लगेगी। अगर बाजार नहीं जा पा रही हैं तो इस डिजाइन का चयन करें। इसे आप खुद से भी रचा सकती हैं, क्योंकि ये फूलों वाली डिजाइन लगाना काफी आसान है। 
विज्ञापन

8 of 8
सातवीं डिजाइन - फोटो : Amar Ujala
सातवीं डिजाइन

अगर आप उन महिलाओं में से हैं, जिन्हें हाथों में मिनिमल मेहंदी की डिजाइन लगाना पसंद है, तो इसका चयनन करें। ये डिजाइन आप रात के समय लगाकर भी सो सकती हैं। ये काफी हल्की है, इसलिए सूख भी ये काफी जल्दी ही जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें