फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traditional Saree Design: दिवाली के दिन महिलाएं पहन सकती हैं ऐसी साड़ियां, जो पहले से उनके पास रखी होंगी

Wed, 08 Oct 2025 03:32 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Traditional Saree Design For Diwali Festival: दिवाली के मौके पर वैसे तो हर कोई नये कपड़े खरीदता ही है, लेकिन अगर आप ऐसा नहीं करना चाहतीं तो ये लेख आपके काम का है। यहां हम आपको बताएंगे ऐसी साड़ियों के बारे में, जो आपके पास पहले से रखी होंगी। 
विज्ञापन
1 of 5
दिवाली के दिन महिलाएं पहन सकती हैं ऐसी साड़ियां - फोटो : अमर उजाला
Traditional Saree Design For Diwali Festival:  दिवाली का त्योहार नजदीक है, ऐसे में लोगों ने जमकर खरीदारी शुरू कर दी है। दिवाली के मौके पर लोग अपने और अपने घरवालों के लिए नये -नये कपड़े भी खरीदते हैं। वैसे हर त्योहार पर नये कपड़े खरीदना जरूरी नहीं होता, खासकर जब आपके पास पहले से ही कुछ क्लासिक और सुंदर साड़ियां अलमारी में रखी हों। 

दरअसल, दिवाली के दिन महिलाएं चाहें तो बिना नया खर्च किए भी खूबसूरत और ट्रेंडी दिख सकती हैं। बस इसके लिए जरूरी है सही स्टाइलिंग, एक्सेसरीज और साड़ी को बांधंने का सही तरीका। 

हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि बहुत बार हमारी अलमारी में ऐसी साड़ियां होती हैं जो किसी खास मौके पर एक या दो बार ही पहनी गई होती हैं। ये न केवल बजट फ्रेंडली विकल्प है, बल्कि सस्टेनेबल फैशन को भी बढ़ावा देती है। इस दिवाली, थोड़ा स्मार्ट प्लानिंग करें और पहले से मौजूद साड़ियों से पाएं एक नया और स्टाइलिश अवतार।
विज्ञापन

2 of 5
सिल्क साड़ी - फोटो : instagram
सिल्क साड़ी

शायद ही कोई ऐसी महिला होगी, जिनके पास सिल्क की साड़ी न हो। ऐसे में इस दिवाली अपनी पुरानी सिल्क की साड़ी को निकाल लें। इसे आप हैवी झुमके, बन और गजरे के साथ कैरी कर सकती हैं। अगर इस साड़ी को अलग लुक देना है तो बेल्ट या कंट्रास्ट ब्लाउज़ से इसे मॉडर्न टच दें। आपका ये लुक देखने में प्यारा लगेगा। 

 
विज्ञापन

3 of 5
कॉटन साड़ी - फोटो : instagram
कॉटन साड़ी

अगर आपको एलिगेंस लुक पसंद है तो दिवाली के मौके पर अपनी कॉटन की साड़ी निकालकर उसे तैयार करा लें। अगर आप वर्किंग महिला हैं तो इस तरह की साड़ी को अपनी ऑफिस दिवाली पार्टी में पहनकर जा सकती हैं। इसे अलग लुक देने के लिए मेटल ज्वेलरी, ऑक्सिडाइज्ड नेकपीस और कुंदन झुमकों का सहारा आप ले सकती हैं। 
 
 

4 of 5
शिफॉन साड़ी - फोटो : instagram
शिफॉन साड़ी

महिलाओं के पास कुछ हो या न हो, लेकिन शिफॉन फैब्रिक की हल्की-हल्की साड़ियां अवश्य होती हैं। ऐसे में अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप दिवाली पर शिफॉन की पुरानी साड़ी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लुक को बदलने के लिए इसके साथ स्लीवलेस ब्लाउज कैरी करें। ये देखने में प्यारा लगेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेट की साड़ी - फोटो : instagram
नेट की साड़ी

एक समय था जब नेट फैब्रिक की साड़ी पहनने और खरीदने का काफी ट्रेंड था। लेकिन समय बदला और इसकी जगह अन्य फैब्रिक्स ने ले ली। लेकिन अगर आपके पास नेट की साड़ी है, तो उसे ग्लैमरस अंदाज में आप पहन सकती हैं। अपनी इस साड़ी को आप ग्लैम मेकअप, हाई हील्स और क्लच के साथ पेयर करें, ताकि आपका लुक प्यारा दिखे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें