Nail Extension Designs: करवा चौथ का मौका है, तो चेहरे के साथ-साथ अपने नाखूनों को भी खूबसूरत बनाएं। नाखूनों पर लेटेस्ट डिजाइन का नेल एक्सटेंशन कराकर अपना लुक बदल दें।
Nail Extension Designs: करवा चौथ का त्योहार हर विवाहित महिला के लिए खास होता है। इसलिए इसकी तैयारी वो हफ्तों पहले शुरू कर देती हैं। करवा चौथ के दिन महिलाएं न सिर्फ व्रत रखती हैं, बल्कि पूरे साज-श्रृंगार के साथ इस त्योहार को मनाती हैं।
अगर आप भी करवा चौथ के लिए खूब सुंदर सजना चाहती हैं तो चेहरे की खूबसूरती के साथ-साथ हाथों की सुंदरता पर भी ध्यान दें। दरअसल, हाथों की खूबसूरती भी चेहरे की तरह ही जरूरी है, ताकि जब आप छलनी से चांद को देखें तो आपके हाथ भी खूबसूरत दिखें।
हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए नेल एक्सटेंशन एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है, जो नाखूनों को न सिर्फ लंबा बल्कि ट्रेंडी और स्टाइलिश भी बनाता है। करवा चौथ 10 अक्तूबर को है, ऐसे में आज आप नेल आर्ट करा सकती हैं। इस लेख में हम आपको दिखाएंगे लेटेस्ट और ट्रेंडिंग नेल एक्सटेंशन डिजाइंस, जिन्हें आप पार्लर जाकर करवा सकती हैं।
विज्ञापन
2 of 7
Nail Extension
- फोटो : instagram
पहली डिजाइन
यदि शादी के बाद ये आपका पहला करवा चौथ व्रत है तो आपके लिए ये डिजाइन अच्छी साबित हो सकती है। ऐसी डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देगी। इस डिजाइन को बनाने के लिए आपको एक उंगली पर ग्लिटर लगवाकर बाकियों पर कुछ अलग सा अटैच कराना है।
विज्ञापन
3 of 7
दूसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन
करवा चौथ में चांद का काफी महत्व होता है। इसलिए करवा चौथ के स्पेशल नाखूनों के लिए आप इस डिजाइन का चयन कर सकती हैं। इसमें अपने एक नाखून में चांद की झलक दिखाएं। इसे इस तरह से बनवाएं कि चांद हाइलाइट हो। जैसे कि बेस को हल्का रखकर किसी डार्क रंग से नेलपॉलिश से चांद बनवाएं।
4 of 7
तीसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन
अगर आपके नाखून लंबे हैं तो आप इस डिजाइन का चयन कर सकती हैं। इसमें आपको हर नाखून में कुछ न कुछ एलिमेंट लगाना है। जैसे कि एक नाखून में नग वाली बो लगाकर बाकियों में सफेद रंग के फूल अटैच करें। लाल और गुलाबी नेल पॉलिश के साथ ये डिजाइन खूबसूरत लगती है।
विज्ञापन
5 of 7
चौथी डिजाइन
- फोटो : instagram
चौथी डिजाइन
लाल रंग सुहाग की निशानी होता है। ऐसे में आप लाल रंग वाले ऐसे एक्सटेंशन नाखूनों पर करा सकती हैं। लाल नाखूनों के साथ आपको इसकी टिप पर सिल्वर ग्लिटर करानी है। सिल्वर ग्लिटर की वजह से ही आपके नाखून बेहद खूबसूरत लगेंगे।
विज्ञापन
6 of 7
पांचवीं डिजाइन
- फोटो : instagram
पांचवीं डिजाइन
कुछ सिंपल सी डिजाइन बनानी है तो इससे बेहतर विकल्प आपको नहीं मिल सकता। इसमें गुलाबी और लाल रंग की नेल पॉलिश का इस्तेमाल होगा। गुलाबी रंग पर गोल्डन रंग की ग्लिटर का इस्तेमाल करके जिकजैक डिजाइन बनवाएं। इससे आपका लुक कमाल का लगेगा।
न्यूड और सिंपल से नेल्स पसंद हैं या आपके नाखून अगर छोटे हैं तो अपने नाखूनों के लिए इस डिजाइन का चयन करें। इसे तो आप चाहें तो घर पर भी कर सकती हैं। इसके लिए आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है।