फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2025: इन 5 हेयर स्टाइल से खास बनाएं अपना लुक, देखने के बाद पति की नजरें नहीं हटेंगी

Thu, 09 Oct 2025 02:19 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Trendy Hairstyle Perfect For Karwa Chauth: इस करवा चौथ बालों को सिर्फ खुला न छोड़ें, बल्कि लहंगे-सूट या साड़ी के साथ अपनी हेयर स्टाइल को भी खास रखें। 
विज्ञापन
1 of 6
हर किसी के साथ जचेंगी ऐसी हेयर स्टाइल - फोटो : Instagram
Trendy Hairstyle Perfect For Karwa Chauth:  करवा चौथ का त्योहार हर महिला के लिए बेहद खास होता है। दिनभर का व्रत, चांद का दीदार और पति की लंबी उम्र की दुआओं के साथ, इस दिन का सबसे खूबसूरत हिस्सा होता है पूजा से पहले पति के लिए सजना-संवरना। परफेक्ट लुक के लिए जैसे लहंगा, साड़ी या सूट का चुनाव अहम होता है, ठीक वैसे ही सही हेयरस्टाइल भी पूरे लुक को कंप्लीट करती है।

अगर बाल लंबे, सिल्की या फ्रिजी हों, तो उनके टेक्सचर के हिसाब से स्टाइल चुनना जरूरी होता है। इस करवा चौथ, आपके आउटफिट से मैच खाती कुछ ऐसी हेयरस्टाइल्स चुनिए जो आसान भी हों, स्टाइलिश भी और पूरे दिन टिकें भी। यहां इस लेख में हम बता रहे हैं बेहतरीन हेयरस्टाइल के बारे में, जिसे आप आसानी से बना सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
मेसी बन - फोटो : instagram
मेसी बन

मेसी बन महिलाओं को खूब पसंद आता है। इसे बनाने के लिए के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। इस हेयर स्टाइल के लिए सबसे पहले तो अपने बालों को कर्ल कर लें। इसके बाद इससे बन बना लें। लुक को खूबसूरत बनाने के लिए सिर पर माथापट्टी अवश्य लगाएं। 
विज्ञापन

3 of 6
कर्ली पोनीटेल - फोटो : instagram
कर्ली पोनीटेल

बालों को कर्ल करना पसंद है या फिर आपके बाल पहले से ही हल्के घुंघराले हैं तो ऐसी पोनीटेल बना लें। ये देखने में अच्छी लगती है। ये उन महिलाओं के लिए काफी अच्छी है, जो साड़ी के साथ खुले बाल नहीं संभाल सकतीं। ऐसे में कर्ली पोनीटेल बना लें। 

4 of 6
सॉफ्ट कर्ल - फोटो : instagram
सॉफ्ट कर्ल

अगर आपके बाल स्ट्रेट हैं तो उन्हें सॉफ्ट कर्ल कर लें। सॉफ्ट कर्ल देखने में कमाल के लगते हैं। इसे मिडिल पार्टीशन के साथ ही स्टाइल करें। खासतौर पर अगर आपने लेजर कटिंग करा रखी है तो ऐसे सॉफ्ट कर्ल्स आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
लो बन - फोटो : instagram
लो बन

यदि लहंगा पहन रही हैं तो इस हेयर स्टाइल का चयन करें। इसके लिए आपको पूरे बालों को लेकर लो बन बनाना है। चाहें तो लो बन में गुलाब का फूल लगा लें। या फिर आप इसमें गजरा भी लगा सकती हैं। उससे भी आपका लुक काफी प्यारा दिखने लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
परांदे वाली चोटी - फोटो : instagram
परांदे वाली चोटी

सूट पहन रही हैं और बाल लंबे हैं तो ऐसी परांदे वाली चोटी आप बना सकती हैं। परांदे वाली चोटी देखने में कमाल की लगती है। ऐसी चोटी उस समय खासतौर पर बना लें, जब आप पटियाला सूट कैरी कर रही हैं। पटियाला सूट के साथ आपका ये हेयर स्टाइल और भी प्यारा दिखेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें