Karwa Chauth 16 Shringar List: करवा चौथ के मौके पर 16 श्रृंगार का काफी महत्व होता है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि 16 श्रृंगार में क्या-क्या सामान आता है। ताकि खास मौके पर आप एकदम नयी दुल्हन की तरह तैयार हों।
विज्ञापन
1 of 6
श्रृंगार की इन 16 चीजों के बिना अधूरा है करवा चौथ का त्योहार
- फोटो : अमर उजाला
Karwa Chauth 16 Shringar List: करवा चौथ का दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास और पवित्र होता है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला उपवास रखती हैं और रात को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलती हैं। इस मौके पर पारंपरिक श्रृंगार का विशेष महत्व होता है, जिसे "सोलह श्रृंगार" कहा जाता है। ये 16 श्रृंगार न केवल सुहागिन महिला की सुंदरता को निखारता है, बल्कि उसके सौभाग्य और पति की लंबी उम्र का प्रतीक भी माना जाता है।
करवा चौथ पर संपूर्ण श्रृंगार करना शुभ और मंगलकारी माना जाता है। लेकिन बहुत सी महिलाओं को ये जानकारी ही नहीं होती कि आखिर इन 16 श्रृंगारों में क्या-क्या चीजें आती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं करवा चौथ के 16 श्रृंगार में क्या-क्या सामान शामिल हैं, जो करवा चौथ के मौके पर सबसे जरूरी हैं।
विज्ञापन
2 of 6
श्रृंगार की इन 16 चीजों के बिना अधूरा है करवा चौथ का त्योहार
- फोटो : instagram
1. लाल जोड़ा
लाल रंग के जोड़े से हां मतलब शादी के जोड़े से है। यही वजह है कि हर महिला अपनी शादी के जोड़े को हमेशा सहेज कर रखती है। अगर शादी का जोड़ा नहीं पहनना तो आप लाल रंग की साड़ी या सूट भी इस मौके पर पहन सकती हैं।
2. बिंदी
माथे पर लगी लाल बिंदी आपके सुहाग की निशानी है। इसलिए करवा चौथ के मौके पर माथे पर बिंदी अवश्य लगाएं। ये देखने में कमाल की लगती है।
3. मेहंदी
करवा चौथ के 16 श्रृंगार में मेहंदी भी बेहद खास होती है। इसलिए करवा चौथ के मौके पर अपने हाथों में मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन अवश्य लगाएं। ताकि आपका लुक प्यारा लगे।
विज्ञापन
3 of 6
श्रृंगार की इन 16 चीजों के बिना अधूरा है करवा चौथ का त्योहार
- फोटो : adobe stock
4. सिंदूर
शादी के समय महिलाओं की मांग में सिंदूर भरा जाता है। इसे वो मरते दम तक नहीं हटातीं। ऐसे में करवा चौथ के लिए जब आप तैयार हो रही हैं तो मांग में सिंदूर अवश्य लगाएं।
5. गजरा
करवा चौथ के एथनिक लुक के साथ जब आप बालों में गजरा लगा लेंगी तो आपका लुक प्यारा दिखेगा। ये भी 16 श्रृंगारों में शामिल है।
6. काजल
आंखों का काजल आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में काफी काम आता है। इसे भी 16 श्रृंगारों की लिस्ट में शामिल किया गया है। इसलिए करवा चौथ के मौके पर काजल अवश्य लगाएं।
4 of 6
श्रृंगार की इन 16 चीजों के बिना अधूरा है करवा चौथ का त्योहार
- फोटो : instagram
7. मांग टीका
इनके अलावा अपने एथनिक लुक को मांग टीका के साथ पूरा करें, जो 16 श्रृंगार का अगर पार्ट है।
8. चूड़ियां
हाथों में चूड़ियां पहनना तो गलती से भी न भूलें। इसी से आपका लुक पूरा होगा। खन-खन करती चूड़ियां देखने में कमाल की लगती हैं।
9. नथ
नाक में नथ अवश्य पहनें। अगर आपने नाक में छेद नहीं कराया है तो आजकल ऐसी नथ भी आती है, जिसे गोंद की सहायता से टिकाया जा सके।
विज्ञापन
5 of 6
श्रृंगार की इन 16 चीजों के बिना अधूरा है करवा चौथ का त्योहार
- फोटो : instagram
10. बाजूबंद
बाजुओं में पहने जाने वाला बाजुबंद करवा चौथ पर अवश्य पहनें। ये भी 16 श्रृंगार में शामिल है।
11. कानों के झुमके
आपकी खूबसूरती में कानों के झुमके चार चांद लगा देंगे। लोगों को पता नहीं है लेकिन ये भी 16 श्रृंगारों की लिस्ट में शामिल है।
12. पायल
करवा चौथ के मौके पर पैरों में पायल भी अवश्य ही पहनें।