फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trendy Hair Accessories : सिर्फ गजरा नहीं, करवा चौथ पर बालों में लगी ऐसी एक्सेसरीज आपको देंगी कमाल का लुक

Fri, 03 Oct 2025 12:30 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 Trendy Hair Accessories For Glamourous Look: अगर आपको गजरा लगाना नहीं पसंद है तो कोई नहीं, यहां कुछ ट्रेंडी और अलग हेयर एक्सेसरीज दी जा रही हैं, जिसे आप बालों पर लगा सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
सिर्फ गजरा नहीं, बालों पर लगी ये एक्सेसरीज आपको देंगी कमाल का लुक - फोटो : Adobe stock
 Trendy Hair Accessories For Glamourous Look: महिलाएं अपने लुक के हिसाब से ही अपनी हेयर स्टाइल का चयन करती हैं। खासतौर पर जब मौका हो करवा चौथ जैसे त्योहार का, तब तो हेयर स्टाइल का खास होना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है।

ज्यादातर महिलाएं करवा चौथ के मौके पर अपने बालों में गजरा लगाती हैं, जो लुक को पूरी तरह से हदल देता है। पर, अगर आपको गजरा लगाना पसंद नहीं है तो कोई बात नहीं, आजकल कई ऐसी खूबसूरत और ट्रेंडी हेयर एक्सेसरीज बाजार में उपलब्ध हैं जो आपके लुक को एकदम नया अंदाज दे सकती हैं।

ये एक्सेसरीज आपके पारंपरिक और मॉडर्न दोनों लुक्स के लिए परफेक्ट हैं और आपके हेयरस्टाइल को खास बनाने में मदद करती हैं। इस लेख में हम आपको कुछ अलग और फैशनेबल हेयर एक्सेसरीज के आइडियाज देंगे, जिन्हें आप आसानी से इस्तेमाल करके अपने बालों को खूबसूरती से सजाने का नया तरीका अपना सकती हैं। तो तैयार हो जाइए अपने स्टाइल को ग्लैमरस बनाने के लिए।
विज्ञापन

2 of 6
पहली एक्सेसरीज  - फोटो : instagram
पहली एक्सेसरीज 

अगर आपका लुक सिंपल है तो इस तरह की एक्सेसरीज आपके लुक में चार चांद लगा देगी। खास बात ये है कि इसे आपको खरीदने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आप अपने हैवी-हैवी इयररिंग्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। हैवी गोल्ड और कुंदन इयररिंग्स से बनी ये हेयर एक्सेसरीज देखने में कमाल की लगेगी। 
विज्ञापन

3 of 6
दूसरी एक्सेसरीज - फोटो : instagram
दूसरी एक्सेसरीज

यदि आपके बाल काफी लंबे और मोटे हैं तो इस तरह की हेयर एक्सेसरीज को ट्राई करें। इसके लिए आप चाहें तो पर्ल एक्सेसरीज बनवा सकते हैं। इसे बनवाते समय ध्यान रखें कि इसमें ज्यादा वजन न हो। अगर ज्यादा वजन हो गया, तो हो सकता है कि ये बालों में टिक न पाए। थ्रेड और लटकन वाली एक्सेसरीज लगती काफी कमाल की है। 

4 of 6
तीसरी एक्सेसरीज - फोटो : instagram
तीसरी एक्सेसरीज

लंबे बालों के लिए ऐसा मिरर वाला परांदा देखने में कमाल का लगता है। मिरर वाला ऐसा परांदा आपके सिंपल लुक में भी चार चांद लगा देगा। इसे बालों में चोटी बनाने के बाद चारों तरफ लपेट लें। पिन्स की सहायता से परांदे को अपने बालों में सही से सेट कर लें। इसको सेट करने के लिए भी पिन्स इस्तेमाल करना जरूरी है। 
विज्ञापन

5 of 6
चौथी एक्सेससरीज - फोटो : instagram
चौथी एक्सेससरीज

अगर आप अपने पति के लिए कुछ खास करना चाहती हैं तो ये चौथी एक्सेसरीज आपके काम की है। इसके लिए आपको अपने पति के नाम वाले अक्षर के स्टीकर चाहिए होंगे। इन स्टीकर्स को अपनी जरूरत और पसंद के हिसाब से बालों पर अटैच करें। चाहें तो आप इसे हेयर बैंड में भी लगा सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पांचवीं एक्सेसरीज - फोटो : instagram
पांचवीं एक्सेसरीज

अगर आपको जूड़ा बनाना पसंद है तो इस तरह की एक्सेसरीज आपके काम का है। इसमें चांद और तारे बने हैं, इसे आप सिंपल से जूड़े में अटैच कर सकती हैं। इसे लगाना काफी आसान है और इस तरह की एक्सेसरीज आपको बाजार में बेहद आसानी से मिल भी जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें