फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth Special Outfit Idea: करवा चौथ पर नहीं खरीदने नये कपड़े तो अपनी पुरानी साड़ी को ही ऐसे दें नया रूप

Thu, 02 Oct 2025 04:49 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Karwa Chauth Special Outfit: ये जरूरी नहीं है कि हर त्योहार पर नये कपड़े खरीदे जाएं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिन्हें फॉलो करके आप अपने करवा चौथ लुक को पुरानी साड़ी के साथ भी क्लासी बना सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
करवा चौथ - फोटो : Instagram
हर महिला करवा चौथ पर खास और खूबसूरत दिखना चाहती है, लेकिन हर बार नए कपड़े खरीदना संभव नहीं होता। बजट, समय या प्राथमिकताओं के कारण महिलाएं अक्सर त्योहारों पर अपने लिए कपड़े खरीदने से पीछे हट जाती हैं। ऐसे में अगर आप इस बार करवा चौथ पर नए कपड़े नहीं खरीद पा रही हैं, तो भी मायूस होने की जरूरत नहीं है। 

आपकी अलमारी में रखी पुरानी साड़ी ही आपके लुक को खास बना सकती है। इसके लिए बस ज़रूरत है थोड़ी रचनात्मकता और स्टाइलिंग की। पुरानी साड़ी को अगर सही तरीके से नया ट्विस्ट दिया जाए, तो वह नए आउटफिट से कम नहीं लगेगी। आप उसे मॉडर्न लुक दे सकती हैं या फिर ट्रेडिशनल स्टाइल को थोड़ा फ्यूजन टच देकर एक दम हटकर अंदाज़ अपना सकती हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कुछ आसान और स्मार्ट टिप्स, जिनकी मदद से आप अपनी पुरानी साड़ी को करवा चौथ पर एक नया और स्टाइलिश रूप दे सकती हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
साड़ी लुक - फोटो : Instagram
 बेल्ट इस्तेमाल करें

अपनी पुरानी साड़ी को मॉडर्न टच देने के लिए उसके साथ मैचिंग या कंट्रास्ट बेल्ट पहनें। इससे फिगर डिफाइन होता है और लुक भी स्टाइलिश लगता है। ये लुक युवा महिलाओं में काफी फेमस है। त्योहार पर अगर आप इस लुक के साथ तैयार होंगी, तो आपका लुक और भी खूबसूरत लगेगा। 

 
विज्ञापन

3 of 6
करवा चौथ - फोटो : instagram
अलग स्टाइल का ब्लाउज पहनें

अपने साड़ी लुक को बदलने के लिए आप उसके साथ के ब्लाउज की जगह कुछ नया ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। बाजार में आजकल कई तरह के ब्लाउज आसानी से मिल जाएंगे जैसे मिरर वर्क, बैकलेस, या रफल स्लीव्स वाला। वहीं आप चाहें तो कोर्सेट ब्लाउज भी अपने इस लुक के साथ कैरी कर सकती हैं। इसे पहनने से तो पूरा लुक बदल जाएगा।

 

4 of 6
करवा चौथ लुक - फोटो : instagram
साड़ी ड्रेपिंग का अंदाज ही बदल दें

अगर आपके पास हैवी बॉर्डर वाली साड़ी है, तो उसे लहंगा स्टाइल में ड्रेप करें। इसके साथ क्रॉप टॉप पहनें। क्योंकि साड़ी को लहंगे के अंदाज में कैरी कर रही हैं। इसलिए इसके साथ दुपट्टा पहनें। आपके इस साड़ी लहंगा लुक के साथ केन-केन स्कर्ट भी पहनें, ताकि लहंगे में वॉल्युम आ सके। 

 
विज्ञापन

5 of 6
करवा चौथ - फोटो : instagram
केप पहन सकती हैं

लहंगा वाला स्टाइल नहीं पसंद है तो साड़ी को एकदम सिंपल अंदाज में ही पहनें। बस साड़ी के ऊपर एक स्टाइलिश जैकेट, श्रग या केप पहनें। ये लेयरिंग आपके लुक को नया और रिच बना देगी। आप चाहें को मिरर वर्क वाली जैकेट भी इस दिन कैरी कर सकती हैं 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करवा चौथ लुक - फोटो : Adobe stock
 सही एक्सेसरीज का करें चयन

आपके इस बदले हुए लुक के साथ बड़े झुमके, मांगटीका, कमरबंद और हैवी चूड़ियां आपके लुक में चार चांद लगा सकते हैं। साथ में ट्रेडिशनल हेयरस्टाइल और बिंदी न भूलें। बस ध्यान रखें कि आपका आत्मविश्वास और सादगी ही आपकी सबसे बड़ी खूबसूरती है।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें