How To style Wedding Lehenga On Karwa Chauth 2025: अगर आप करवा चौथ के मौके पर अपनी शादी का लहंगा पहनना चाहती है तो कुछ बातों का ध्यान रखें। ताकि आपका लुक दिखे सबसे प्यारा।
विज्ञापन
1 of 7
करवा चौथ पर शादी का लहंगा पहनना है तो इन बातों का ध्यान रखकर हों तैयार
- फोटो : instagram
How To style Wedding Lehenga On Karwa Chauth 2025: हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। ये दिन भारतीय विवाहित महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इसलिए इसकी तैयारी महीनेभर पहले से ही शुरू हो जाती है। इस दिन सुहागन स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं और शाम को चांद देखकर व्रत तोड़ती हैं।
बात जब सुहागिन महिलाओं के व्रत की हो रही है तो 16 श्रृंगार करना तो बनता है। ऐसे में करवा चौथ के इस अवसर पर महिलाएं पारंपरिक रूप से सजती-संवरती हैं। अगर आप अपने शादी के लहंगे को फिर से पहनने की सोच रही हैं, तो ये दिन उसके लिए बिल्कुल परफेक्ट है। यहां कुछ ऐसे टिप्स दिए जा रहे हैं, जिससे आपका लुक शादी के लहंगे में और भी ज्यादा निखरकर आएगा।
विज्ञापन
2 of 7
फिटिंग चेक करें
- फोटो : instagram
फिटिंग चेक करें
शादी का लहंगा पहनने से पहले उसकी फिटिंग जरूर चेक कर लें। समय के साथ शरीर में बदलाव आना स्वाभाविक है, इसलिए जरूरी हो तो उसे अल्टर जरूर करवाएं। सही फिटिंग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी और आपके लुक को एक रॉयल टच देगी। अगर ये ढीला या टाइट होगा, तो आपका लुक भी बिगड़ सकता है।
विज्ञापन
3 of 7
करवा सकती हैं बदलाव
- फोटो : instagram
करवा सकती हैं बदलाव
अगर लहंगा थोड़ा पुराना हो गया है, तो उसमें थोड़े बहुत मॉडर्न एलिमेंट्स जैसे कि बेल्ट, नया ब्लाउज़ डिजाइन या ट्रेंडी दुपट्टा जोड़कर उसे नया लुक दे सकती हैं। इससे आप पारंपरिक और मॉडर्न का बेहतरीन मेल पेश कर पाएंगी। बदलाव कराना बिल्कुल भी जरूरी नहीं है। इसे अपनी जरूरत के हिसाब से ही एडजस्ट कराएं।
4 of 7
मेकअप हो खास
- फोटो : Adobe stock
मेकअप हो खास
करवा चौथ पर मेकअप भी खास होना चाहिए। चूंकि शादी का लहंगा अक्सर हैवी होता है, इसलिए मेकअप को थोड़ा बैलेंस्ड और एलिगेंट रखें। गोल्डन, ब्रॉन्ज़ या वाइन टोन मेकअप इस दिन के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहते हैं। बहुत ज्यादा डार्क मेकअप करने से बचें।
विज्ञापन
5 of 7
खास हो हेयर स्टाइल
- फोटो : instagram
खास हो हेयर स्टाइल
लहंगा लुक को खूबसूरत बनाना है तो हेयर स्टाइल भी खास रखें। इसके लिए अपने बालों में जूड़ा, बन या हल्के कर्ल्स रखें। कोशिश करें कि मेकअप और हेयरस्टाइल दोनों आपके आउटफिट के साथ कंप्लिमेंट करें ताकि लुक एकदम फिनिश्ड लगे।
विज्ञापन
6 of 7
असली गहने पहनें
- फोटो : instagram
असली गहने पहनें
अब बात करें ज्वेलरी की, तो अगर आपके पास शादी की ओरिजिनल ज्वेलरी है, तो उसे ही पहनना सबसे अच्छा होगा। लेकिन अगर वो नहीं है, तो उससे मिलती-जुलती नकली ज्वेलरी भी अच्छा विकल्प हो सकती है। मांगटीका, नथ, झुमके, चूड़ियां और हार, इन सभी चीज़ों को शामिल करें ताकि आपका सोलह श्रृंगार पूरा हो।
सिंदूर और बिंदी लगाना न भूलें, क्योंकि ये सुहाग की निशानियां होती हैं और करवा चौथ के दिन इनका विशेष महत्व होता है। इसके अलावा हाथों में सुंदर और गहरे रंग की मेंहदी आपके लुक को और भी ग्रेसफुल बनाती है। अगर आप चाहें तो डिजाइन में अपने पति का नाम भी छिपा सकती हैं।