Karwa Chauth Special Makeup Look Ideas: करवा चौथ सिर्फ व्रत और पूजा का नहीं, बल्कि सजने-संवरने और खास दिखने का भी त्योहार है। इस दिन महिलाएं लहंगा, साड़ी या सूट पहनती हैं, साथ में मांग टीका, झुमके, बिंदी और चूड़ियों से अपने लुक को पूरा करती हैं। लेकिन लुक को कम्प्लीट करने के लिए सही मेकअप लुक बेहद ज़रूरी है।
चाहे आप नई नवेली दुल्हन हों या वर्षों से व्रत रख रही हों, एक फ्रेश, ग्लोइंग और लॉन्ग-लास्टिंग मेकअप लुक आपके चेहरे पर त्योहार की रौनक ला सकता है। इस करवा चौथ आप चाहें तो ग्लैमरस ब्राइडल लुक ट्राई करें या फिर एक सॉफ्ट मिनिमल लुक, हर स्किन टोन और फेस कट के हिसाब से कई स्टाइल्स मौजूद हैं।
इस लेख में हम बता रहे हैं कुछ टॉप ट्रेंडिंग मेकअप लुक्स, जो आपके करवा चौथ के लुक को बना देंगे इंस्टा रेडी और तारीफ के काबिल।