फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर पति को करना है इंप्रेस तो पहनें ऐसे लाल रंग के आउटफिट

Sat, 19 Oct 2024 04:11 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप करवा चौथ के दिन अपना खूबसरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो इन अभिनेत्रियों से टिप्स लेकर अपने लिए लाल रंग का सूट, साड़ी या लहंगा तैयार कराएं। 
विज्ञापन
1 of 7
करवा चौथ पर पहनें इन अभिनेत्रियों के जैसा लाल आउटफिट - फोटो : instagram
Karwa Chauth 2024: हर सुहागिन महिला के लिए करवा चौथ का दिन काफी अहम और खास होता है। इस दिन वो अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और पूजा-अर्चना करती हैं। यह व्रत हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है, इस साल ये तिथि 20 अक्तूबर दिन रविवार को पड़ रही है। ऐसे में करवा चौथ का व्रत 20 अक्तूबर को रखा जाएगा।

इस दिन सुहागिन महिलाएं खूब अच्छे से तैयार होती हैं और 16 श्रृंगार करती हैं। इसके लिए वो नए-नए कपड़े भी पहनती हैं। करवा चौथ के दिन लाल रंग के आउटफिट पहनना शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप करवा चौथ के दिन अपना खूबसरत अंदाज दिखाना चाहती हैं तो इन अभिनेत्रियों से टिप्स लेकर अपने लिए लाल रंग का सूट, साड़ी या लहंगा तैयार कराएं। यहां हम आपको अभिनेत्रियों के कुछ लेटेस्ट आउटफिट दिखाने जा रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
कीर्ति सुरेश - फोटो : instagram
कीर्ति सुरेश

किसी भी त्योहार के लिए लाल रंग की बनारसी साड़ी सबसे सही विकल्प है। अब जब बात आती है करवा चौथ की तब तो लाल रंग की ही साड़ी बेहतर रहेगी। गोल्डन बॉर्डर वाली कीर्ति सुरेश के जैसी साड़ी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगी। इसके साथ आप चाहें तो बालों में जूड़ा बनाकर गजरा भी लगा सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित

अगर सिल्क फैब्रिक का कुछ नहीं पहनना चाहती हैं तो ये साड़ी एक बेहतर विकल्प है। माधुरी दीक्षित के जैसी बॉर्डर वाली साड़ी आपकी खूबसूरती को बढ़ाने का काम करेगी। इसके साथ अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल करके अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाएं। 

4 of 7
सारा अली खान - फोटो : instagram
सारा अली खान

वैसे तो ज्यादातर महिलाएं करवा चौथ पर अपनी शादी का लहंगा पहनना चाहती हैं, अगर आप ऐसा नहीं चाहती तो इस तरह का लहंगा खरीदें। इस तरीके का लहंगा आपको बाजार में बेहद कम दामों में मिल जाएगा। आप सारा अली खान के जैसा लहंगा लेकर उन्हीं के जैसा मेकअप भी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : instagram
दिव्यांका त्रिपाठी

दिव्यांका त्रिपाठी के जैसा हैवी वर्क वाला सूट भी आप कैरी कर सकती हैं। इस तरह का सूट करवा चौथ पर आपके लुक को प्यारा दिखने में मदद करेगा। इसके साथ बालों में स्लीक स्टाइल में जूड़ा बनाएं और फूलों का गजरा लगाएं। 
विज्ञापन

6 of 7
हंसिका मोटवानी - फोटो : instagram
हंसिका मोटवानी

सिल्क फैब्रिक का शरारा सूट भी आप करवा चौथ के दिन कैरी कर सकती हैं। इसके लिए हंसिका मोटवानी के इस लुक से टिप्स लें। सिल्क फैब्रिक के सूट के साथ दुपट्टा शिफॉन का कैरी करें। इसके साथ हाथों में चूड़ी पहनते हुए माथे पर बिंदी अवश्य लगाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शिल्पा शेट्टी  - फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी 

अपने लिए आप शिल्पा शेट्टी के जैसा इस तरह का इंडो वेस्टर्न आउटफिट खरीद सकती हैं। इस तरह की बॉडी हगिंग स्कर्ट और ब्लाउज पहन सकती हैं। इसके साथ दुपट्टे को केप स्टाइल में कैरी करें। इस तरह के आउटफिट के साथ अपने मेकअप और ज्वेलरी का ध्यान रखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें