फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर इस तरह पहनें साड़ी, देखते ही पति देव हो जाएंगे खुश

Sun, 20 Oct 2024 08:18 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चलिए आपको कुछ साड़ी पहनने के कुछ अलग स्टाइल्स के बारे में बताते हैं, जो आपके करवा चौथ लुक को और निखारेगा।
विज्ञापन
1 of 6
साड़ी लुक - फोटो : Instagram
Karwa Chauth 2024 : साड़ी एक पारंपरिक परिधान है और आमतौर भारतीय महिलाएं रोजाना ही साड़ी पहनती हैं। ऐसे में महिलाओं के मन में इन दिनों यही सवाल घूम रहे हैं कि करवा चौथ पर आखिर कैसे साड़ी पहने कि आप और दिनों से अलग दिखें? तो चलिए जानते हैं कि इस करवा चौथ आप अपनी पारंपरिक साड़ी पहनने के तरीके में बदलाव करके करवा चौथ पर अलग दिख सकती हैं।

करवा चौथ के त्योहार में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। महिलाओं की तैयारियां भी पूरी हो गई है। महिलाओं ने शॉपिंग भी कर ली है और अब महिलाओं के दिमाग में यही सवाल घूम रहे हैं कि वह त्योहार के लिए कैसे तैयार हों। आमतौर पर महिलाएं इस दिन साड़ी या लहंगा पहनती हैं। इस खास मौके पर अगर आप कुछ अलग नजर आना चाहती हैं तो अपने रेगुलर साड़ी स्टाइल में बदलाव कर कुछ अलग ट्राई कर सकती हैं। जिससे आप करवा चौथ पर बिलकुल अलग नजर आएंगी। चलिए आपको कुछ साड़ी पहनने के कुछ अलग स्टाइल्स के बारे में बताते हैं, जो आपके करवा चौथ लुक को और निखारेगा।
विज्ञापन

2 of 6
साड़ी लुक - फोटो : Instagram
रेट्रो लुक स्टाइल कॉइल्ड साड़ी

करवा चौथ पर आप रेट्रो लुक कॉइल्ट साड़ी ट्राई कर सकती हैं। ये आजकल महिलाओं की पहली पसंद बना हुआ है। इसे कॉइल की तरह लपेटा जाता है। इस दौरान इस बात का ध्यान जरूर रखें कि नया कॉइल अपनी लास्ट कॉइल से कुछ इंच ऊपर आए। ऐसे साड़ी पहनने पर देखकर लगता है कि चलने में मुश्किल होगी, लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है।
विज्ञापन

3 of 6
साड़ी लुक - फोटो : Instagram
जलपरी स्टाइल साड़ी

अगर आप इस करवा चौथ कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो आप जलपरी स्टाइल साड़ी ट्राई कर सकती हैं। अगर आपकी बॉडी फिट है तो ये आप पर खूब जमेगी। इसके लिए आप जॉर्जेट, शिफॉन या किसी भी मुलायम फैब्रिक वाली साड़ी का चुनाव कर सकती हैं।

4 of 6
साड़ी लुक - फोटो : Instagram
जैकेट के साथ साड़ी

वेलवेट या कढ़ाईदार जैकेट के साथ साड़ी भी इस करवा चौथ पर आप ट्राई कर सकती हैं। जैकेट के साथ साड़ी आपको एकदम अलग और शानदार लुक देगा और आप बाकी दिनों से अलग लगेंगी।
विज्ञापन

5 of 6
साड़ी लुक - फोटो : Instagram
साड़ी के साथ बेल्ट

क्लासी लुक के लिए आप साड़ी के साथ बेल्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप किसी धातु, चमड़े या कपड़े से बने बेल्ट को साड़ी के साथ स्टाइल करें, ये आपके लुक को और भी निखारेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साड़ी लुक - फोटो : Instagram
धोती स्टाइल साड़ी

इस करवा चौथ आप धोती स्टाइल साड़ी भी पहन सकती हैं। ये दिखने में काफी स्टाइलिश लगती है। इसके लिए आपके पास एक स्किन टाइट पेंट होना बेहद जरूरी है। इसके साथ आप रेगुलर या कॉलर वाली ब्लाउज पहनकर अपने लुक को कम्प्लीट कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें