Karwa Chauth 2024: करवा चौथ 20 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं अपने परिवार की सुख-शांति और अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। करवा चौथ के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं, शाम के समय पूजा-अर्चना करती हैं और व्रत पूरा करती हैं। करवा चौथ पर महिलाएं अपने हाथो में पति के नाम की मेहंदी लगवाती हैं और इस मेहंदी के रंग के गहरा होने की कामना करती हैं क्योंकि माना जाता है कि मेहंदी का रंग जितना गहरा होता है, पति पत्नी से उतना ही प्यार करता है। अगर आप भी अपनी मेहंदी के रंग को गहरा करना चाहती हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकती हैं। इस लेख में मेहंदी के रंग को गहरा करने के तरीके बताए जा रहे हैं।