Karwa Chauth Mehndi Design: करवा चौथ की पूजा में बहुत कम वक्त बचा है। बहुत सारी तैयारियों के बीच हथेलियों में मेहंदी रचाना बिल्कुल न भूलें। हालांकि करवा चौथ की तैयारियों और अन्य कामकाज के बीच हाथों में मेहंदी रचाने का वक्त महिलाओं के पास कम ही होता है। लेकिन बिना मेहंदी सुहागिन महिलाओं के श्रृंगार को अधूरा माना जाता है। इसलिए अपनी व्यस्तता के बीच कुछ वक्त निकालकर मेहंदी लगाएं।
अगर आपके पास बहुत अधिक वक्त नहीं है तो कुछ ऐसी मेहंदी डिजाइन को अपने हथेलियों पर रचाने के लिए चुनें, जो बनाने में आसान हों और कम वक्त में लग जाएं। इसके लिए आपको कुछ खूबसूरत मेहंदी डिजाइन के विकल्प दिए जा रहे हैं, जिसे आप आसानी से और झटपट हाथों में रचा सकती हैं।
ये मेहंदी डिजाइन यूनिक होन के साथ ही आसान भी हैं। इस लेख में सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन की तस्वीरें दी जा रही हैं, जिसे महिलाएं करवा चौथ पर हाथों में लगवा सकती हैं।