फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth Fashion: पुरानी साड़ी को नया लुक देकर करवा चौथ पर दिखाएं जलवा, देखकर लोग करेंगे तारीफ

Tue, 31 Oct 2023 12:06 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर इस करवा चौथ आप पुरानी साड़ी पहनने का सोच रही हैं तो उसे पहले नया लुक दें। इससे इस साड़ी का अंदाज पूरी तरह से बदल जाएगा।
विज्ञापन
1 of 6
करवा चौथ - फोटो : amar ujala
Karwa Chauth 2023: साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे हर महिला काफी मन से पहनती है। चाहे ऑफिस का कार्यक्रम हो या कोई शादी-विवाह, महिलाएं हर कार्यक्रम में साड़ी पहनना पसंद करती हैं। खासकर जब कोई त्योहार आता है तो महिलाएं इसके लिए नई-नई साड़ी खरीदती हैं। साड़ी पहनने से हर महिला की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। 

अब जब करवा चौथ का त्योहार आ गया है तो नई साड़ी खरीदने का वक्त नहीं बचा लेकिन आप चाहें तो अपनी पुरानी साड़ी को नए अंदाज में कैरी कर सकती हैं। अगर आप ऐसा इस करवा चौथ अपनी पुरानी साड़ी पहनने का सोचच रही हैं तो हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे, जिसके इस्तेमाल से आप अपनी पुरानी साड़ी को नया लुक देकर उसे ट्राई कर सकती हैं। आप इसके लिए अपनी शादी की साड़ी भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे इस साड़ी का लुक पूरी तरह से बदल जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
साड़ी - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
बदलवा दें साड़ी का बॉर्डर

अगर आपकी पुरानी साड़ी हैवी बॉर्डर वाली है तो इस करवा चौथ इसका बॉर्डर बदलवा दें। इससे साड़ी एकदम नए जैसी लगने लगेगी। 
विज्ञापन

3 of 6
saree - फोटो : instagram
साड़ी पर करें मिरर वर्क

अगर आपके पास कोई प्लेन साड़ी है तो उस पर मिरर वर्क कर सकते हैं। साड़ी पर लगे मिरर से आपका लुक बेहद अलग दिखेगा और इसे पहन आप अपना जलवा दिखा सकती हैं। 

4 of 6
saree tips - फोटो : istock
साड़ी को करवाएं डाई

अपनी साड़ी को आप अगर दो अलग-अलग रंगों में डाई करवाएंगी तो आपका लुक काफी खूबसूरत दिखेगा। इस तरह की साड़ी आजकल काफी ट्रेंड में भी है। 
विज्ञापन

5 of 6
Pearl - फोटो : instagram
मोतियों से कराएं एक्सट्रा काम

अपनी साड़ी को नया लुक देने के लिए आप इसमें मोती लगवा सकती हैं। इसके साथ आप अगर पर्ल से बनीं ही ज्वेलरी पहनेंगी तो आपका लुक बेहद क्लासी लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
saree - फोटो : Istock
दो साड़ियों को एक साथ मिलाएं

अगर आपके घर के आस-पास कोई बूटीक है या फिर कोई टेलर है तो उससे दो अलग साड़ियों को एक साथ सिलवा सकते हैं। दो अलग-अलग साड़ियों का कॉम्बिनेशन करवाचौथ के हिसाब से बहुत ही बढ़िया रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें