फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर लाल रंग में होना है तैयार तो यह लुक्स

Thu, 13 Oct 2022 06:45 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
karwa chauth red saree look - फोटो : instagram
लाल रंग हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है। खासतौर पर सुहागिन स्त्रियां लाल रंग जरूर पहनती हैं। बात जब किसी व्रत-त्योहार की हो तो ज्यादातर महिलाओं की पहली पसंद लाल रंग की होता है। 13 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत करेगीं। दिनभर निर्जला व्रत रहने के बाद चांद की पूजा करने के बाद व्रत खोलेंगी। करवा चौथ के व्रत में महिलाएं केवल पूजा ही नहीं करती बल्कि सजधज कर पूरे सोलह श्रृंगार कर तैयार होती हैं। ऐसे में अगर आप लाल रंग के कपड़े पहनने के बारे में सोच रही हैं, तो इन हसीनाओं के लाल रंग के आउटफिट और लुक्स को ट्राई कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
tamannah bhatia - फोटो : instagram
तमन्ना भाटिया का पिछले दिनों लाल रंग में खूबसूरत लुक सामने आया था। जिसमे वो बिल्कुल हल्की सी प्रिंटेड साड़ी को हॉल्टर नेक ब्लाउज के साथ पहने दिख रही हैं। तमन्ना का ये लुक उन महिलाओं के लिए बिल्कुल परफेक्ट है जो ज्यादा मेकअप किए बगैर नेचुरल लुक में खूबसूरत दिखना चाहती हैं। बस सिंपल सी साड़ी को आप निटेड ब्लाउज के साथ पेयर करें। 
विज्ञापन

3 of 5
ananya panday in red saree - फोटो : instagram
अगर आप पहली बार करवा चौथ का व्रत करने जा रही हैं तो अनन्या पांडे के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। डीप नेकलाइन ब्लाउज के साथ लाल रंग की रफल साड़ी को मैच करें। बालों को सिंपल सा ब्लो ड्राई कर गले में खास नेकपीस को पहनना ना भूलें। ये लुक आपको नेचुरल ग्लो देगा। 

4 of 5
trisha krishnan - फोटो : instagram
अगर आप नई नवेली दुल्हन हैं तो बिल्कुल नई नवेली दुल्हन वाले अंदाज में तैयार हो सकती हैं। सुर्ख गुलाबी रंग की साडी में रेडी तृषा कृष्णन का ये लुक किसी ब्राइडल से कम नही है। आप इस लुक को आसानी से रीक्रिएट कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
मौनी रॉय की तरह प्लेन सी सैटिन सा़ड़ी को फुल स्लीव ब्लाउज के साथ पेयर करें। ये लुक बेहद खूबसूरत लगेगा और भीड़ में सबसे अलग दिखेगा। वहीं कानों में हेवी ईयररिंग्स और सेंटर पार्टेड हेयर को कंधे के एक तरफ रखकर आप नेचुरली ब्युटीफुल दिखेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें