फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर नहीं पहननी साड़ी, तो पहने ये ट्रेंडी आउटफिट्स

Thu, 13 Oct 2022 06:45 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
madhuri dixit - फोटो : instagram
करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। साथ ही पूरे सोलह श्रृंगार कर तैयार होंगी। इन दिनों नई नवेली सुहागिन स्त्रियों को साड़ी पहनना कम पसंद होता है। ऐसे में वो कुछ हटके लुक खास दिनों में ट्राई करना चाहती हैं। अगर आप भी करवा चौथ के दिन अलग लुक के लिए साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं। तो इन ट्रेंडी और ट्रेडिशनल आउटफिट्स को ट्राई कर सकती हैं। जिसे पहनकर आप खूबसूरत भी दिखेंगी और भीड़ में सबसे अलग भी। तो चलिए जानें कौन से हैं वो ट्रेंडी आउटफिट्स।
विज्ञापन

2 of 6
aishwarya rai - फोटो : `instagram
अगर आप सिंपल और ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं तो सुर्ख लाल रंग का सूट बेहद खूबसूरत लगेगा। अगर आपके पास लाल रंग का कुर्ता नही है तो आप चाहें तो ऐश्वर्या राय की तरह सिल्क या सैटिन का लाल रंग का दुपट्टा मैच कर सकती हैं। ये बेहद खूबसूरत और ट्रेडिशनल लुक देगा। 
विज्ञापन

3 of 6
alia bhatt - फोटो : instagram
इसके अलावा आप चाहे तो अनारकली कुर्ते को ट्राई कर सकती हैं। आलिया भट्ट की तरह अनारकली कुर्ते के साथ बालों में गजरा और हेवी ईयररिंग्स वाला लुक खूबसूरत लगेगा और ट्रेंडी लुक देगा। 

4 of 6
hina khan - फोटो : instagram
हिना खान के ट्रेडिशनल लुक बेहद खूबसूरत होते हैं। जिनसे आप आसानी से टिप्स ले सकती हैं। ब्राइट कलर के अनारकली कुर्ते को हिना खान ने न्यूट्रल टोन मेकअप के साथ पेयर किया है। वहीं बालों को सिंपल लो बन में बांधा है। आप चाहे तो इस लुक को आसानी से रीक्रिएट कर सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
rashmika mandanna - फोटो : instagram
इन दिनों पलाजो और क्रॉप टॉप का काफी ट्रेंड है। बीटाउन एक्ट्रेस क्रॉप टॉप संग पलाजो पहने दिख रही हैं। इस बोल्ड लुक को केप श्रग के साथ मैच कर ट्रेडिशनल लुक दिया जा सकता है। वैसे आप चाहे तो इस आउटफिट को अपनी पुरानी साड़ी से बनवा कर पहन सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
madhuri dixit - फोटो : instagram
लहंगा-चोली लड़कियां का ऑलटाइम फेवरेट आउटफिट है। मौका मिलते ही वो बस लहंगा चोली को कैरी करना चाहती हैं। अगर आप लेटेस्ट ट्रेंड के हिसाब से लहंगा चोली पहनना चाहती हैं तो फ्लोरल प्रिंट या फिर हैवी वर्क वाले चोली के साथ प्लेन ए लाइन स्कर्ट और दुपट्टे को मैच कर सकती हैं। ये काफी खूबसूरत लगेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें