करवा चौथ के व्रत के दिन महिलाएं सोलह श्रृगांर करती हैं। इस सोलह श्रृगांर में मेहंदी का भी एक खास महत्व है। कहते हैं कि अगर किसी सुहागिन महिला की मेहंदी खूब रंग लाती है , तो उसका पति उसे बेहद प्यार करता है। खैर आपने भी करवा चौथ पर मेहंदी लगाने का सोच लिया होगा और आप भी यह चाहती होंगी कि आपकी मेहंदी का डिजाइन ऐसा हो जिसे देखते ही सब आपकी तारीफ करें।आपकी मेंहदी इतनी खूबसूरत हो की सब आपके हाथों को बिना देखे रह न पाएं। आप अपनी मेंहदी की वजह से सबके आकर्षण का केन्द्र बन सकती हैं। इसलिए इस करवा चौथ अपने हाथों पर लगाएं बॉलीवुड की मेंहदी डिजाइनर वीना नागाड़ा के खूबसूरत मेहंदी डिजाइन।