फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करिश्मा कपूर घर में पहनती हैं इतने साधारण कपड़े, इस टी शर्ट की कीमत सुन नहीं होगा यकीन

Thu, 11 Jun 2020 11:59 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
karisma kapoor - फोटो : instagram
बहन करीना कपूर की तरह ही करिश्मा कपूर भी काफी स्टाइलिश हैं। उनके लुक्स और स्टाइल को देख यकीन नहीं होता कि वो 45 साल की हैं। करिश्मा कपूर स्टाइलिश कपड़ों के साथ ही कंफर्टेबल कपड़ों को पहनने में यकीन करती हैं। पिछले दिनों लॉकडाउन के समय वो अक्सर ही सोशल मीडिया पर काफी सारी तस्वीरें शेयर कर रहीं थी। जिसमें घर पर काफी कैजु्अल लुक में नजर आ रहीं थी। 


 
विज्ञापन

2 of 4
karisma kapoor - फोटो : instagram
वहीं करिश्मा अपनी पुरानी तस्वीरों को भी साझा करते नजर आ रहीं थी। जिसमें उनके लुक्स काफी खूबसूरत थे। लेकिन हमारी निगाह पड़ी करिश्मा की इस लाल टी शर्ट पर। जिस पर लिखा स्लोगन भी काफी इंट्रेस्टिंग है। रेड राउंड नेक की टीशर्ट के साथ करिश्मा ने काले रंग के टाइट्स पहन रखे हैं। वहीं बात करें मेकअप की तो रेड लिप्स और आंखों पर नो मेकअप के साथ उन्होंने हाई पोनी टेल बना रखी है। करिश्मा का ये लुक घर पर कंफर्टेबली रहने के लिए काफी कूल है। करिश्मा की इस टीशर्ट पर लिखा है, 'लव इज फ्री।' 



 
विज्ञापन

3 of 4
karisma kapoor - फोटो : instagram
करिश्मा की इस कूल एंड कंफी टीशर्ट का स्लोगन भले ही खास हो लेकिन इसकी कीमत बिल्कुल भी नही हैं। जी हां, करिश्मा की ये  टी शर्ट टॉपशॉप ब्रांड की है। जिस पर इस तरह के बोल्ड स्लोगन लिखे होते हैं। आप चाहे तो इस टी शर्ट को जींस के साथ पेयर कर कैरी कर सकती हैं। क्योंकि इस टी शर्ट की कीमत आप आसानी से निकाल सकते हैं। तो चलिए जाने क्या है कीमत....


 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : social media
एक वेबसाइट के मुताबिक इस खूबसूरत लाल रंग की राउंड नेक टी शर्ट की कीमत मात्र 1200 रुपये है। जो कि एक सेलिब्रेटी के हिसाब से काफी कम है। तो अगर आप चाहते हैं कि करिश्मा का कूल एंड कंफी लुक आपको भी मिल जाए तो केवल 1200 रुपये में ये टी शर्ट आसानी से मिल जाएगी। वैसे बता दें कि करिश्मा फैशन के मामले में कंफर्टेबल कपड़ों को ज्यादा पसंद करती हैं। तभी तो उनकी इंस्टाग्राम इमेज में ऐसे कई सारे खूबसूरत टी शर्ट और ड्रेसेज दिख जाएंगे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें