फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलरी ब्रांड के इवेंट में ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनकर पहुंचीं करिश्मा, लूट ली सारी लाइमलाइट

Wed, 24 Apr 2019 01:43 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड अभिनेत्री और फैशनइस्टा करिश्मा कपूर अपने दौर की बेहतरीन अदाकार रही हैं। आज भले ही हो फिल्मों में एक्टिंग से दूर हों लेकिन अपने खूबसूरत अंदाज और फैशन को लेकर लगातार चर्चाओं में बनी रहती हैं। अगर आप करिश्मा को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं तो रोजाना उनकी खूबसूरत और स्टाइलिश तस्वीरें देखने को मिलती होंगी। हाल ही में करिश्मा की ब्लैक और वाइट मोनोक्रोम ड्रेस में एक तस्वीर पर आप फिदा हो जाएंगे। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें। 
विज्ञापन

2 of 5
करिश्मा अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर अक्सर सोशल इवेंट्स अटेंड करने की, खूबसूरत लोकेशन्स पर छुट्टियां बिताने की और परिवार संग समय बिताने की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में करिश्मा ने एक इवेंट की तस्वीर पोस्ट की और उनका ये लुक देखते बनता है। 
विज्ञापन

3 of 5
44 वर्षीय करिश्मा का जादू अब भी बरकरार है। एथिनिक हो या वेस्टर्न लुक उनका फैशन सेंस हर लुक में झलकता है। मेकअप से लेकर परफेक्ट हेयर स्टाइल तक करिश्मा कभी अपने फैशन एबिलिटी से निराश नहीं करती हैं। 

4 of 5
'फॉरएवर मार्क इंडिया' नामक जूलरी ब्रैंड के प्रमोशन के दौरान मोनोक्रोम लुक में बेहद हॉट और चिक अवतार में करिश्मा कपूर नजर आईं । करिश्मा ने काले रंग का शिमरी ट्यूब टॉप पहना था जिसे उन्होंने सफेद रंग की प्लेन फ्लेअर्ड स्कर्ट के साथ मैच किया था। अपने इस खूबसूरत आउटफिट को करिश्मा ने डायमंड नेकपीस और मैचिंग डायमंड स्टड्स के साथ पहना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करिश्मा ने अपने बालों स्टाइलिश बन बनाया था जबकि क्लीन मेकअप के साथ डीप रेड कलर की लिपस्टिक, रोज पिंक ब्लश और आंखों का लाइट मेकअप बेहद खूबसूरत लग रहा था। करिश्मा को एशा अमीन ने स्टाइल किया था जबकि मेकअप कृतिका गिल ने किया था। करिश्मा की स्टाइलिश ब्लैक ऐंड वाइट ड्रेस को डिजाइनर अमित अग्रवाल ने डिजाइन किया था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें