फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साधारण सी सफेद साड़ी को करीना कपूर ने पहना स्टाइलिश अंदाज में, नजरें हटाना होगा मुश्किल

Thu, 23 Apr 2020 02:57 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : instagram
करीना कपूर ओरिजनल स्टाइल दीवा है जो भी कुछ पहन लेती हैं वो स्टाइल बन जाता है। फिर वो साधारण सी कोई ड्रेस हो या साड़ी। हर लुक में ग्लैमर का तड़का लगाना बखूबी जानती हैं। इसके साथ ही करीना अपने लुक के साथ ही एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। तभी तो हर बार उनको देखने का दिल करता है। पिछले दिनों करीना ने इंस्टाग्राम पर सेल्फी पोस्ट की थी। जिसमें वो चेहरे पर निकले दाने को दिखा रही हैं। जिसे लेकर बहुत सारे सितारों ने भी कमेंट किए थे। बेबो की इसी अदा के तो उनके फैन तारीफ करते हैं। आज हम करीना कपूर की एक पुरानी तस्वीर लेकर आएं हैं जिसमें वो साधारण सी सैटिन की सफेद साड़ी पहने नजर आ रही हैं लेकिन फिर भी उनका लुक गजब ढा रहा है।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : instagram
करीना कपूर का मनीष मल्होत्रा प्रेम पुराना है। वो अक्सर ही डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए कपड़ों में नजर आ जाती हैं। कजिन भाई अरमान जैन की शादी में उनका मैटेलिक सिल्वर रंग का लहंगा हो या रैंप पर उनकी कार्तिक के साथ वॉक वो मनीष मल्होत्रा का कोई आउटफिट पहनने का मौका नहीं छोड़ती हैं।

 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : instagram
साल 2018 में नवंबर के महीने में हुए एक इवेंट के दौरान करीना चांदनी के अवतार में पहुंची थीं। सफेद रंग की सैटिन की साड़ी पहने बेबो गजब की खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई इस साड़ी का पल्लू प्लेन सैटिन का था जबकि बाकी की पूरी साड़ी में बूटियां बनी हुईं थीं। जिसके साथ करीना ने वी नेकलाइन का ब्लाउज पहना था। जिसके ऊपर ग्लास, बीड और सिकुइन का वर्क बना हुआ था। 


 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : instagram
करीना की ये साड़ी उन लड़कियों के लिए बेहद खास हैं जो बहुत ही भारी भरकरम साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं। एक सिंपल सी साड़ी के साथ वर्क वाला ब्लाउज काफी आकर्षक लगता है। इस साड़ी के साथ करीना ने डायमंड की इयररिंग और स्मोकी आई मेकअप किया था। जिसके साथ न्यूड लिप्स क बेबो के लुक को बेहद खास बना रहे हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें