बॉलीवुड दीवा करीना कपूर इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस होने के साथ ही अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। करीना का ड्रेसिंग सेंस काफी स्टाइलिश है। माॅडर्न आउटफिट में अपनी दिलकश अदाएं दिखाने वाली करीना कपूर जब भी देसी लुक में नजर आती हैं तो उनके स्टाइल के लोग फैन हो जाते हैं। एथेनिक वियर कपड़ों में करीना कई मौकों पर लोगों का दिल जीत चुकी हैं। सोनम कपूर की शादी में खूबसूरत चिकन की ड्रेस हो या फिर खुद की शादी में शरारा कैरी करना हो, करीना कपूर खान ने कभी लोगों को अपने लुक से निराश नहीं किया। शादी सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में करीना कपूर खान का एथेनिक लुक आपको शादी पार्टी के मौके पर बेस्ट लुक दे सकता है। बहन की शादी में आपको ट्रेंडी लुक चाहिए तो करीना कपूर के इन ट्रेडिशनल आउटफिट को देख कर ले सकती हैं स्टाइलिश दिखने के टिप्स।