फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया भट्ट से लेकर टीवी की हीरोइनों तक ने पहनी ये खास साड़ी, करीना ने तो लिख लिया था इस पर अपना नाम

Mon, 16 Mar 2020 03:01 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
organza saree - फोटो : instagram
करीना कपूर हो या दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की लगभग हर अभिनेत्री साड़ी की दीवानी रहती हैं। जब भी मौका मिलता है तो अपने खास अंदाज से सबको अपना फैन बना लेती हैं। साड़ी है ही ऐसा परिधान जिसे हर मौके पर कैरी किया जा सकता है फिर वो चाहे ऑफिस मीटिंग हो या पार्टी हर जगह साड़ी को बिना किसी झिझक के पहना जा सकता है। अभी तक बॉलीवुड पर मनीष मल्होत्रा की शिमरी साड़ी का क्रेज छाया था लेकिन एक और डिजाइनर की साड़ी इस समय बॉलीवुड से लेकर छोटे पर्दे की अभिनेत्रियों की पहली पसंद बनी हुई है। जिसे पहन करीना कपूर से लेकर आलिया भट्ट और यहां तक की छोटे पर्दे की हीरोइनें भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। तो चलिए जानें किस साड़ी की हम बात कर रहें हैं।


 
विज्ञापन

2 of 8
isha ambani - फोटो : instagram
हम जिस साड़ी की बात कर रहें हैं वो ऑर्गेंजा सिल्क साड़ी है। डिजाइनर उर्वशी सेठी की डिजाइन की हुए इसके फैब्रिक के दीवाने बॉलीवुड से लेकर बिजनेस तक की हस्तियां हो गई हैं। पतले लगभग नेट की तरह होता है। जिसे आजकल हीरोइनें काफी पसंद कर रही हैं। ईशा अंबानी ने हाल ही में होली की पार्टी के लिए इसी फैब्रिक का अनारकली सूट पहना था। तो चलिए जानें किन-किन अभिनेत्रियों ने पहनी ऑर्गेंजा साड़ी और दिखीं सबसे ज्यादा जबरदस्त।
 
विज्ञापन

3 of 8
kareena - फोटो : instagram
करीना कपूर
करीना कपूर ने फिल्म गुड न्यूज के प्रमोशन के लिए ऑर्गेंजा साड़ी को कैरी किया था। पाउडर ब्लू रंग की साड़ी और इसपर बने हरे रंग के फूल के साथ ही करीना ने इस पर अपना नाम भी पेंट करवाया था। कपिल शर्मा के शो में पहुंची करीना ने बेबो नाम हाथों से लिखवाया था। जिसे पहन कर वो बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। ऑफ शोल्डर ब्लाउज और मेसी बन में तैयार करीना के लुक को हर लड़की कॉपी करना चाहेगी।



 

4 of 8
alia bhatt - फोटो : instagram
आलिया भट्ट
करीना कपूर ने तो जब इस साड़ी को पहना था तो उनका लुक जबरदस्त हिट हुआ था। वहीं त्योहारों के सीजन में फ्यूशिया रेड रंग की साड़ी और इस पर बने फूल आलिया की साड़ी को अलग ही लुक दे रहे थे। इन फूलों को हाथ से पेंट किया गया था। स्लीवलेस ब्लाउज और कानों में झुमके पहने आलिया बेहद खूबसूरत लग रहीं थी। 



 
विज्ञापन

5 of 8
hina khan - फोटो : insatgram
हिना खान
करीना और आलिया ही नहीं छोटे पर्दे की चहेती हिना खान भी ऑर्गेंजा साड़ी के जादू से बच नहीं पाईं थी। उन्होंने तो करीना कपूर के लुक को कॉपी किया था। जिसमें वो जबरदस्त दिख रहीं थीं। पीले और सफेद रंग की साड़ी के साथ हिना ने ऑफ शोल्डर ब्लाउज कैरी किया था। 



 
विज्ञापन

6 of 8
organza saree - फोटो : instagram
करीना कपूर की इस हैंट पेंटेड साड़ी की दीवानी तो खुद हीरोइनें हो गईं थीं। दक्षिण फिल्मों की हीरोइन सामंथा भी इस हैंड पेंटेड साड़ी को पहने अपने जलवे बिखरते नजर आईं थी। जिसकी तुलना करीना कपूर के लुक से की जा रही थी। 


 
विज्ञापन

7 of 8
shilpa shetty - फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी अपने बेहतरीन साड़ियों के कलेक्शन के लिए  जानी जाती हैं। हल्के गुलाबी रंग की साड़ी और उस पर चाइना गुलाब के फूलों को हाथ से पेंट किया गया है। जिसे पहन कर शिल्पा के फैन हो जाएंगे।


 
विज्ञापन

8 of 8
mouni roy - फोटो : instagram
वहीं छोटे पर्दे की सनसनी मौनी रॉय भी सफेद रंग की साड़ी पहने नजर आ चुकी हैं। उनकी साड़ी पर चेरी रेड कलर के गम के फूल हाथों से पेंट करके बनाए गए थे। जिसे पहन कर मौनी बला की खूबसूरत नजर आ रहीं हैं। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें