फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी की 'नागिन' मौनी रॉय की पुरानी तस्वीरों को देख खा जाएंगे धोखा, टीवी में आने से पहले ऐसा था लुक

Mon, 16 Mar 2020 12:30 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
mouni roy - फोटो : instagram
मौनी रॉय आज हर घर में जाना पहचाना नाम है। जिसका श्रेय नागिन सीरियल को जाता है। इस धारावाहिक में अपने लुक्स के कारण वो बहुत तेजी से सबकी चहेती बन गईं थीं। हालांकि टीवी के बाद मौनी ने फिल्मों का रुख किया और एक के बाद एक कई सारी फिल्में भी की। अपनी खूबसूरती और ग्लैमर से सबके दिलों पर राज करने वाली मौनी रॉय फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले इतनी खूबसूरत नहीं नजर आती थीं। यहां तक कि उनके लुक को देख एक बार आप को यकीन ही नहीं होगा। तो चलिए देखें मौनी रॉय की ऐसी ही पांच तस्वीरें जिसे देख आप भी हो जाएंगे हैरान।


 
विज्ञापन

2 of 6
mouni roy - फोटो : Social Media
मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरूआत एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू' से की थी। जिसमें उनका रोल कृष्णा तुलसी का था। इसके अलावा मौनी ने स्टार प्लस के ही डांस शो 'जरा नचके' दिखा में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आईं थीं। मौनी ने अपने करियर के शुरूआती दिनों में बहुत सारे सीरियल में किरदार निभाए थे।


 
विज्ञापन

3 of 6
mouni roy - फोटो : Social Media
मौनी रॉय की ये तस्वीर उनके करियर के शुरूआती दिनों की है जिसमें उन्हें पहचानना भी मुश्किल है। मौनी ने स्टार प्लस के बाद लाइफ ओके के सीरियल 'देवों के देव महादेव' में सती का किरदार निभाया था। जिसमें काम करके उन्हें पहचान मिली थी।


 

4 of 6
mouni roy
हालांकि इस सीरियल के बाद जब वो नागिन सीरियल में छोटे पर्दे पर दिखीं तो एक बारगी तो उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया। क्योंकि इस सीरियल में उनका लुक बिल्कुल ही बदला हुआ नजर आया था। इस सीरियल के साथ ही उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती चली गई। इसके बाद मौनी को बड़े पर्दे पर काम मिलना शुरू हो गया।


 
विज्ञापन

5 of 6
mouni roy - फोटो : Social Media
मौनी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से की थी। इस फिल्म में मौनी ने अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभाया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मौनी ने लिप और जॉ सर्जरी करवाई है। हालांकि इन बातों को मौनी ने कभी भी स्वीकार नहीं किया लेकिन पुरानी और नई तस्वीरों को देख आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mouni roy - फोटो : Social Media
अपने लुक्स में इतने बदलाव की वजह से उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। लेकिन इन  बातों का मौनी के करियर पर कोई भी असर नहीं पड़ा और वो एक-एककर कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। राजकुमार राव के साथ 'मेड इन चाइना' के बाद मौनी जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखने वाली हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें