फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना कपूर ने शेयर की पुरानी तस्वीर लेकिन सबका ध्यान खींचा बेबो की 'पर्स' ने

Thu, 28 May 2020 07:20 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की बेबो ने जब से इंस्टाग्राम पर कदम रखा है वो धमाल मचा रही हैं। कुछ ही महीनों में 3 मिलयन से भी ज्यादा फॉलोअर बनाने वाली करीना इंस्टाग्राम पर पुरानी तस्वीरें और अपने परिवार के लॉकडाउन के समय दिनभर के रूटीन की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अभी हाल ही में अपने बेस्ट फ्रेंड करन जौहर को जन्मदिन विश करने के लिए उन्होंने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें करीना संग करन जौहर और उनके दोस्त साथ में खड़े हैं। जिसमें सबका ध्यान उनके स्टाइलिश पर्स ने खींचा।


 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : instagram
करीना इस तस्वीर में हमेशा की तरह स्टाइलिश नजर आ रही हैं और उन्होंने काले रंग का लेदर का जैकेट और काली पैंट पहन रखी है। साथ ही उन्होंने गुची ब्रांड का पाउच हाथों में लिया है। वहीं बात करें करन जौहर की तो उन्होने गोल्डन रंग के प्वांइटेड शूज पहन रखे है। 




 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : instagram
करीना कपूर की इस तस्वीर में करीना कपूर के लुक से ज्यादा ध्यान लोगों का उनके पर्स पर गया। 12 इंच के इस छोटे से गुची ब्रांड के पर्स की कीमत करीब 66000 हजार रुपये है। जिसे सुन हैरान होना लाजिमी है। 

 

4 of 5
- फोटो : instagram
लेकिन हम बता दे कि ये पहला मौका नहीं है जब करीना कपूर इतने महंगे पर्स के साथ नजर आई हैं। अक्सर ही वो अपने लुक को खास बनाने के लिए महंगे पर्स लेती दिख जाती हैं। बेटे तैमूर के जन्मदिन पर काले रंग के पोल्का डॉट ड्रेस के साथ भी उनका लिया पर्स काफी एक्सपेंसिव था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : instagram
करीना ने जिस पर्स को हाथों में ले रखा था वो Louis Vuitton ब्रांड का टिनी बैग था। जिसकी कीमत थी 3,90,625 रुपये।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें