बॉलीवुड की 'डीवा' और सैफ अली खान की बेगम करीना कपूर खान अपने फैशन और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। हिट, फिट और स्टाइलिश रहना बेबो यानि करीना की आदतों में शुमार है। अपने कूल अंदाज और गजब के फैशन सेंस ने भारत में कई महिलाओं को प्रभावित किया है। उनका नया समर लुक काफी सैसी है, जिसे देखकर उनके फैंस एकबार फिर करीना पर फिदा हो जाएंगे।