Kareena Kapoor : करीना कपूर की गिनती बॉलीवुड की सबसे दमदार अभिनेत्रियों में होती है। कपूर खानदान की लाडली अब नवाबों की बहू बन चुकी हैं। सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहने वालीं करीना की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अपने करियर में उन्होंने अपनी मेनहत के दम पर लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। करीना का ड्रेसिंग सेंस काफी स्टाइलिश है। चाहे वेस्टर्न हो या एथनिक वियर हर लुक में करीना का स्टाइल काफी खूबसूरत होता है। महिलाएं ड्रेसिंग सेंस के मामले में एक्ट्रेस से टिप लेती है।
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि बॉलीवुड के एक्टर्स को कई महंगी चीजों का शौक होता है। इस मामले में करीना भी किसी से कम नहीं हैं। दरअसल, अगर बात करें करीना के फुटवियर कलेक्शन की तो उनके पास इतने महंगे फुटवियर हैं, जिनको लेने में लोगों की कई महीनों की सैलरी खर्च हो जाएगी। आइए देर ना करते हुए आपको करीना के एक्सपेंसिव शूज दिखाते हैं।