फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2020: करवा चौथ पर नई दुल्हन सा दिखना है तो बनारसी साड़ी है परफेक्ट, कंगना राणौत-प्रियंका चोपड़ा तक दिखा चुकी हैं जलवे

Wed, 04 Nov 2020 12:36 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
bride - फोटो : instagram
साड़ी एक ऐसा एथिनिक वियर है जो किसी भी मौके पर खूबसूरत लगती है। मौका कोई भी हो एक खूबसूरत साड़ी आपको परफेक्ट लुक दे सकती है। अगर आपकी वॉर्डरोब में बनारसी साड़ी रखी है। तो समय आ गया है कि उसे बाहर निकाल लें। करवा चौथ पर इस बार नई दुल्हन सा नजर आना है तो बनारसी साड़ी को ट्राई करें। वैसे भी बी टाउन की हसीनाएं भी बनारसी साड़ी के साथ ग्लैमर दिखा चुकी हैं। तो चलिए देखें कंगना राणौत से लेकर प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरत बनारसी साड़ी लुक। जिसमें वो बला की खूबसूरत नजर आईं।
विज्ञापन

2 of 5
banarasi saree - फोटो : instagram
कंगना राणौत 
कंगना राणौत पिछले दिनों अपने कजिन की शादी में स्टाइलिश लुक की वजह से सुर्खियों में थी। इससे पहले भी कंगना अपने भाई की शादी में खूबसूरत बनारसी साड़ी में नजर आ चुकी हैं। गोल्डन बनारसी साड़ी, जिसे कंगना ने ग्रीन एंड पर्ल चोकर नेकपीस के साथ पेयर किया था। वहीं बोल्ड रेड लिप कलर और ओपन हेयर के साथ कंगना का ये लुक बेहद खूबसूरत नजर आ रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
bride - फोटो : instagram
अनुष्का शर्मा
इस करवा चौथ अगर आप नई दुल्हन जैसा श्रंगार करना चाहती हैं तो अनुष्का शर्मा का लुक सबसे परफेक्ट है। बोल्ड रेड बनारसी साड़ी के साथ हैवी ज्वैलरी और बोल्ड मेकअप बेहद खूबसूरत लगेगा। 

4 of 5
banarasi saree - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा
वैसे तो सिल्क की साड़ियां किसी भी मौके पर परफेक्ट लगती हैं। लेकिन बात जब बनारसी साड़ियों की हो तो क्या कहने। वेडिंग फंक्शन से लेकर त्योहार के मौके पर ये कमाल लगेंगी। प्रियंका चोपड़ा की तरह टैंपल ज्वैलरी के साथ गोल्डन बनारसी साड़ी और ग्रीन ब्लाउज का कांबिनेशन बेहद शानदार है। आप चाहें तो इस करवा चौथ इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
banarasi saree - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण
बनारसी साड़ियों की खासियत होती है कि अगर इन्हें संभालकर रखा जाए तो ये कभी खराब नहीं होती। वहीं इनकी चमक भी फीकी नहीं पड़ती। तो अगर आपके पास बनारसी साड़ी नही है तो अपनी सासु मां की पुरानी बनारसी साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। स्टाइलिश ब्लाउज के ट्विस्ट के साथ आप इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें