फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजोल से सीखें मिक्स एन मैच करना, हर साड़ियों पर पेयर करती हैं कंट्रास्ट ब्लाउज

Sat, 28 Nov 2020 09:22 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
fashion - फोटो : insatgram
45 की उम्र में भी काजोल गजब की खूबसूरत दिखती हैं। वहीं ट्रेडिशनल कपड़ों के मामले में उनका फैशन सेंस भी कमाल का है। डिफरेंट शेड्स की साड़ियों के साथ वो एक्सपेरिमेंट करना पसंद करती हैं। लेकिन एक बात जो उनकी साड़ियों के साथ कॉमन है। वो है कंस्ट्रास्ट कलर ब्लाउज। जिसे वो अक्सर अपनी साड़ियों के साथ पेयर करती हैं। जिसे देख आप भी टिप्स ले सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
काजोल के ब्लाउज - फोटो : instagram
बॉटल ग्रीन कलर की साड़ी में काजोल का लुक जबरदस्त है। वहीं काजोल ने इस साड़ी को बीज कलर के कंट्रास्ट ब्लाउज के साथ पेयर किया है। जबकि सिंपल एक्ससेरीज के साथ बाकी लुक सिंपल एंड एलिगेंट दिख रहा है। वहीं इस ब्राउन शेड की साड़ी को काजोल प्रिटेंड फुल स्लीव ब्लाउज के साथ पहने नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
काजोल - फोटो : instagram
काजोल जितनी भी साड़ियां पहनती हैं। उसे अक्सर ही ब्लाउज के साथ खास बनाती हैं। सफेद कलर की रेशमी थ्रेड वर्क वाली साड़ी के साथ रेड ब्लाउज लुक को खास बनाने के लिए काफी है। जबकि इस सफेद साड़ी जिस पर नीले रंग के प्रिंट बने हैं काजोल ने नीले ब्लाउज के साथ पेयर किया है।

4 of 5
काजोल - फोटो : instagram
पिंक एंड ऑरेंज, गुलाबी रंग की सिल्क की साड़ी जिस पर गोल्डन जरी का वर्क किया गया था। काजोल ने उन्हें हाफ स्लीव के ऑरेंज ब्लाउज के साथ पेयर किया था। काजोल का ये लुक उन गर्ल्स के लिए इंस्पायरिंग है जो सिल्क साड़ी की लवर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजोल - फोटो : instagram
काजोल की पूरी वॉर्डरोब पर आप नजर डालेंगी तो वो अक्सर ही कंट्रास्ट ब्लाउज के साथ पेयर करती नजर आती हैं। पिंक ब्लाउज के साथ बांधनी वर्क का ग्रीन ब्लाउज पहने दिखीं। जिस पर गोल्डन जरी का बॉर्डर भी बना हुआ था। इस पीली साड़ी पर काजोल ने काले रंग के ब्लाउज को पेयर किया है। जिसे देख जरूर लड़कियों को फैशन इंस्पिरेशन मिल सकती है। काजोल अक्सर ही सिंपल साड़ियों केसाथ अपोजिट कलर के ब्लाउज को मैच करना पसंद करती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें