फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरे रंग की साड़ी में काजोल का लुक मन को भाएगा, बैकलेस ब्लाउज में दिख रहीं बोल्ड एंड ब्यूटीफुल

Fri, 21 Feb 2020 01:07 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
काजोल - फोटो : instagram
काजोल उन एक्ट्रेसेज में शामिल हैं जिनके फैंस उनके हर लुक को पसंद करते हैं। फिर वो चाहे स्टाइलिश हो या नहीं। हांलाकि अपनी फिल्म तानाजी के प्रमोशन के लिए उनकी पहनी हर साड़ी बेहद खूबसूत थी। साथ ही उनका स्टाइल भी जबरदस्त था। वेस्टर्न वियर में भले ही काजोल कुछ खास कमाल नहीं कर पाती हों लेकिन साड़ी में उनका लुक देख हर किसी की नजरें ठहर जाती हैं। हल्के हरे रंग की साड़ी में उनकी लेटेस्ट तस्वीरें एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 



 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
काजोल - फोटो : instagram
हल्के हरे रंग की साड़ी के साथ बैकलेस ब्लाउज पहने काजोल एक तरफ जहां ट्रेडिशनल लग रहीं हैं। वहीं उनके बैकलेस ब्लाउज ने उन्हें बोल्ड लुक भी दे दिया है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
काजोल - फोटो : instagram
गोल्डन रंग के बॉर्डर के साथ इस साड़ी पर जरी के गोल्डन धागों से कढ़ाई की गई है। अनीता डोंगरे की डिजाइन की हुई इस साड़ी में काजोल बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।  


 
विज्ञापन

4 of 4
काजोल - फोटो : instagram
पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म तानाजी के प्रमोशन के लिए भी काजोल ने एक से बढ़कर एक साड़ी पहनी थी। जिसमें एक मरून और काले रंग की इस साड़ी की कीमत एक लाख से भी ज्यादा थी।  

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें