फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल्ड लुक में दिखने वाली मलाइका अरोड़ा ने पहन ली साड़ी, तस्वीरों से नजरें हटाना होगा मुश्किल

Fri, 21 Feb 2020 12:08 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
malaika arora - फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा बेहद स्टाइलिश हैं और वो हमेशा अपने बोल्ड एंड ब्यूटीफुल अंदाज में नजर आ जाती हैं। अर्जुन कपूर के साथ उनका रिश्ता हो या फिर कपड़ें वो दोनों ही वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हांलाकि उनका स्टाइल सेंस इतना कमाल का है कि कपड़े चाहे वेस्टर्न हो या ट्रेडिनशल मलाइका उन्हें बड़े ही एलिंगेस के साथ कैरी करना जानती हैं। अकेले मलाइका ही हैं जो बोल्ड से बोल्ड लुक में खुद को बड़े ही खूबसूरती के साथ प्रजेंट कर लेती हैं। कपूर खानदान की शादी में बोल्ड लुक में नजर आने पर ट्रोल होने के बाद इस बार उनके लुक को देख हर कोई मलाइका अरोड़ा की तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहा है। 



 
विज्ञापन

2 of 4
malaika arora - फोटो : instagram
दरअसल, दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 2020 में शिरकत करने रेड कार्पेट पर पहुंची मलाइका अरोड़ा ने बड़ी ही खूबसूरत साड़ी पहनी थी। जिसमें उनका लुक काफी अट्रेक्टिव नजर आ रहा है। हैवी ज्वैलरी, बालों में गजरा लगाए मलाइका बिल्कुल परंपरागत वेशभूषा में नजर आ रही हैं।


 
विज्ञापन

3 of 4
malaika arora - फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा ने पाटन पटोला की डिजाइनर संगीता किलाचंद की साड़ी पहनी थी। साथ में ट्रेडिशनल ज्वैलरी ने उनके लुक में चार चांद लगाया है। ब्लैक ब्लाउज संग इस साड़ी का पेयर बहुत ही खूबसूरत दिख रहा है।


 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : Instagram
पिछले दिनों मलाइका ने करियर के लिए स्ट्रगल के बारे में बताया। मलाइका ने कहा कि ऑडिशन में उन्हें कई बार रिजेक्ट किया गया । मलाइका ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं अपनी मां के साथ ऑडिशन देने जाया करती थी । मुझे बहुत बार रिजेक्ट किया गया लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी ।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें