फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion : स्टाइल के मामले में बेटी को टक्कर देती हैं काजोल, इंडियन के साथ वेस्टर्न लुक में भी लगती हैं कमाल

Fri, 24 Feb 2023 05:07 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको काजोल के कुछ ऐसे लुक्स दिखाएंगे जिनपर से नजर हटाना हर किसी के लिए काफी मुश्किल होता है। साड़ी से लेकर वेस्टर्न ड्रेस में काजोल कातिलाना लगती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
स्टाइल के मामले में बेटी को टक्कर देती हैं काजोल - फोटो : instagram
Kajol Devgan Fashion : बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन अपने स्टाइल की वजह से आए दिन चर्चा में रहती हैं। महज 19 साल की नीसा ग्लैमर के मामले में किसी एक्ट्रेस से पीछे नहीं हैं। पर, उनकी ही 48 साल की मां और मशहूर एक्ट्रेस काजोल स्टाइल के मामले में किसी से कम नहीं हैं। चाहे इंडियन वियर हो या फिर वेस्टर्न वियर, काजोल हर लुक में कहर ढाती हैं। लोग उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनकी हर अदा के काफी दीवाने हैं। 

आए-दिन सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी काजोल की काफी फैन फॉलोइंग है। उनकी हर फोटोज पर लोग प्यार बरसाते रहते हैं। आज हम आपको काजोल के कुछ ऐसे लुक्स दिखाएंगे जिनपर से नजर हटाना हर किसी के लिए काफी मुश्किल होता है। साड़ी से लेकर वेस्टर्न ड्रेस में भी काजोल बेहद ही कातिलाना लगती हैं। आप भी इनके लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
प्लाजो-टॉप में काजोल - फोटो : instagram
प्लाजो-टॉप में काजोल

काजोल का ये स्टाइल काफी लाजवाब है। फोटो में काजोल ने वन हैंड स्लीव वाली टॉप पहनी है। वहीं ब्लैक कलर का प्लाजो उनके लुक के साथ काफी प्यारा लग रहा है। 
विज्ञापन

3 of 7
ग्रीन कुर्ते में दिखा खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram
ग्रीन कुर्ते में दिखा खूबसूरत अंदाज

अगर एथनिक वियर की बात करें तो हरे रंग के कुर्ते और प्लाजो में काजोल बेहद खूबसूरत दिख रहीं हैं। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने पोनीटेल बनाई है। 

4 of 7
काजोल का वेस्टर्न लुक - फोटो : instagram
काजोल का वेस्टर्न लुक

ऐसा नहीं है कि काजोल का एथनिक लुक ही बेस्ट होता है। जब भी वो वेस्टर्न वियर में अपनी फोटोज शेयर करती हैं तो लोग उसे भी काफी पसंद करते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
साड़ी में क्लासी लगती हैं काजोल - फोटो : instagram
साड़ी में क्लासी लगती हैं काजोल

सिल्क और बनारसी साड़ी में काजोल बेहद क्लासी दिखती हैं। उन्हें कई इवेंट में साड़ी पहने देखा गया है। लोगों को उनका ये लुक बेहद प्यारा लगता है। 
विज्ञापन

6 of 7
जमसूट में अलग अंदाज - फोटो : instagram
जमसूट में अलग अंदाज

कुछ समय पहले काजोल ने जमसूट  में कुछ फोटोज शेयर की थीं, जिनमें वो काफी स्टाइलिश लग रहीं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सेक्विन साड़ी में दिखाया हॉट अवतार - फोटो : instagram
सेक्विन साड़ी में दिखाया हॉट अवतार

हाल ही में काजोल ने सेक्विन साड़ी में अपना हॉट अवतार दिखाया था। इसके ब्लाउज में प्लंजिंग नेकलाइन है। इस साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने डायमंड ईयरिंग्स कैरी किए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें